Sports
Advertisements

Muzaffarpur 5 June : आज दिनांक 05/06/2022, रविवार को ब्रह्मपुरा चौक, मुजफ्फरपुर स्थित हरे कृष्ण मैरेज हॉल में सेस्टोबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की बैठक हुई। जिसमें 14 से 16 तक अक्टूबर 2022 को फेडेरेशन कप मुजफ्फरपुर में करान के लिए विचार किया गया।

इस फेडेरेशन कप के आधार पर भारतीय टीम का गठन किया जाएगा जो फरवरी 2023 में आयोजित विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेंगी।इसके साथ ही जुनियर प्रतियोगिता (19 वर्ष से कम) अगस्त में अलवर में और सिनियर प्रतियोगिता कटिहार में आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। इस दोनों प्रतियोगिता के आधार पर बिहार टीम का गठन किया जाएगा जो हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 सितम्बर 2022 आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।


इस बैठक में सेस्टोबाल एसोसिएशन ऑफ के अध्यक्ष डॉ.राजीव कुमार, उपाध्यक्ष नलिन सिन्हा, महासचिव अखिलेश कुमार मणि, कोषाध्यक्ष प्रीतिश कृष्ण,सेताव खान,अरवल के रौशन सिंह, समस्तीपुर के हरिओम प्रकाश अमन, राबिन, वीभात कुमार,अवनिश उपस्थित रहें।

Advertisements

#cestoball #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.