Headlines

27 मार्च को बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापको का आंदोलन पटना में सेवा नियमितीकरण के लिए

Shaheed Diwas
Advertisements

Patna 25 March : बिहार विश्वविद्यालय के तीन सौ से अधिक अतिथि प्राध्यापक को आंदोलन में शिरकत करने की अपील:-
जानकारी देते हुए बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने बताया की विगत 3-4 वर्षो से विभिन्न कॉलेजों और विभागो में कार्यरत अतिथि प्राध्यापक संपूर्ण समर्पण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है. चाहे कोरोना महामारी का समय हो, शिक्षण में तकनीक का प्रयोग हो या अन्य अकादमिक गतिविधियों में भागीदारी हो सभी अतिथि प्राध्यापको ने अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है.

Shaheed Diwas


डॉ किशोर ने आगे कहा की सभी अतिथि प्राध्यापको ने अपने कैरियर के स्वर्णिम 3_4 साल शिक्षा विभाग को दिए हैं, फिर भी इनका भविष्य सुनिश्चित नही है. अतिथि प्राध्यापको की नियुक्ति यूजीसी मानदंड के अनुरूप विश्व विद्यालय सलेक्शन कमिटी के माध्यम से हुई है, तथा इतने वर्षो तक सेवा देने के बाद नियमितीकरण की मांग सर्वथा जायज है. अतिथि प्राध्यापक संघ ने विभिन्न प्लेटफार्म पर अपनी नियमितीकरण की मांग रखी है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नही मिल पाया है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि 27 तारीख के महाआंदोलन से सरकार तक बात पहुंचेगी। सरकार हमारी मांगों पर सहानभूति पूर्वक विचार कर हमारे नियमितीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाएगी. 27 से होने वाले आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने हुई बैठक में महासचिव डॉ राघव कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ बिरजू कुमार सिंह, सचिव डॉ नितेश कुमार, डॉ रंजीत कुमार, डॉ गुंजन, डॉ अनुपम, डॉ जागृति, डॉ रविभूषण सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ बिपिन कुमार, डॉ अविनाश कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ इम्तियाज, डॉ मयंक, डॉ महेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ अविनाश कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, आदि मौजूद रहे.

#university #Patna #Bihar #news