Headlines

AK-47 With Bullets Seized in Mumbai : महाराष्ट्र में हाई अलर्ट

SKJ Law College
Advertisements

महाराष्ट्र के हरिहरेश्वर तट से लगभग 32 किलोमीटर दूर समुद्र में ak-47 राइफल और कारतूस मिले.

Mumbai 18 : August : महाराष्ट्र के हरिहरेश्वर तट समुद्र में ak-47 राइफल और कारतूस मिले. मुंबई से इसकी दूरी लगभग 190 किलोमीटर है. महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और एटीएस की टीम मौके पर पहुंच गई है. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर समुद्री तट पर एक स्पीड बोट में तीन एके-47 के साथ-साथ ४७ की गोलियां भी मिली है वोट पर. कोई सवार मौजूद नहीं था. उसे रस्सी के सहारे की किनारे लाया गया.

SKJ Law College
Twitter image of seized arms

मुंबई के हरिहरेश्वर ट्रक पर जब्त किया गया बोट ब्रिटेन का है और दुबई के एक सिक्योरिटी एजेंसी का बताया जा रहा है. कोस्ट गार्ड कमांडर से मिली जानकारी के अनुसार यह बोट ब्रिटेन का है और 26 जून को उन्हें संदेश मिला था लोगों को बचाने के लिए उनकी टीम ने ओमान की खाड़ी में चार लोगों को इस बोट से बचाया भी था.


दुबई के सिक्योरिटी एजेंसी ने बताया कि यह बोट उनकी एजेंसी का ही है और एकके 47 हथियार को कृ मेंबर की हिफाजत के लिए रखा जाता है. कुछ दिनों से यह बोट और हथियार लापता थे. इस बोट के 32 किलोमीटर दूर एक लाइफ जैकेट भी मिला है
मुंबई एटीएस और एनआईए की टीम जांच में जुट गई है आतंकी साजिश से भी नकारा नहीं जा सकता है सभी कोणों से जांच की शुरुआत की जा चुकी है पहले भी मुंबई हमले में रायगढ़ जिले में ही हथियार उतारे गए थे.


मुंबई पर आतंकी हमले होते आ रहे हैं और मुंबई हाई अलर्ट पर रहता है. लगभग 13 साल पहले भी 26 नवंबर 2008 को आतंकी हमले हुए थे जिसमें देश विदेश के नागरिकों समेत 300 से ज्यादा लोग मारे गए थे. सभी पाकिस्तानी आतंकी समुद्र के रास्ते से ही मुंबई में प्रवेश किए थे. मुंबई में हथियारों के जखीरे का समुद्री रास्ते से ही आना कोई नई बात नहीं है. 1993 में भी आरडीएक्स समुद्री रास्ते से लाया गया था.मुंबई के ताज होटल हमले के बाद पाकिस्तानी आतंकी कसाब ही जिन्दा पकड़ा गया था जिसे 2012 में फांसी दी गई.

महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने जब्त बोट के बारे में जानकारी दी श्रीवर्धन में 1 बोट मिली है। बोट पर तीन AK-47 राइफल और गोलियां बरामद हुई हैं। उसके साथ बोट के कुछ कागजात मिले हैं। बोट का नाम लेडी हान है और बोट की मालकिन एक ऑस्ट्रेलियाई महिला हाना लॉन्डर्सगन हैं। उनके पति जेम्स होबर्ट बोट के कप्तान हैं। यह भी बताया की मुस्कात से ुरोप जा रही थी बोट भटक कर रायगढ़ समुद्री तट पर आ गई.

#Mumbai #Mumbaiattack #kasab #Mumbaiats #ak47