Sports
Advertisements

Muzaffarpur, 22 January : झारखंड के चाईबासा स्थित सेंट जेवियर्स उच्च विद्यालय में आयोजित All India Open Rapid Rating अखिल भारतीय रैपिड ओपेन अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में बिहार की तरफ से खेलते हुए अभिषेक सोनू को दसवें स्थान की प्राप्ति हुई हैं। नौ चक्रों की बाजी 4में खेली गई राष्ट्रीय ओपेन रैपिड प्रतियोगिता में अभिषेक सोनू ने 9 चक्रों में 7 जीत के साथ शीर्ष दस स्थान में शामिल हुए।

All India OPen Rapid Rating अभिषेक सोनू

अभिषेक सोनू ने झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं झारखंड के खिलाड़ियों को पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की है। बिहार के तरफ से खेलते हुए बिहार राज्य विजेता सुधीर कुमार सिन्हा, खगड़िया के शातिर खिलाड़ी शुभम कुमार, गुरकुल शतरंज अकादमी के राजीव रंजन पुरस्कृत हुए।

All India OPen Rapid Rating

अखिल भारतीय स्तर पर शीर्ष दस स्थान प्राप्त करने के लिए अभिषेक सोनू को गुरुकुल के संरक्षक विद्युत कुमार वर्मा, मंजू कुमारी, मनीष कुमार, शिवानी कर्ण, कुमारी प्रियंका, रूपेश कुमार, अविनाश मोनू, अंजनी कुमार सहित सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.