Headlines

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा-बादल फटने के बाद मुजफ्फरपुर के श्रद्धालु भी फंसे पर सुरक्षित

Service Regularization
Advertisements

Amarnath Yatra 9 July : शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से 100 से भी ज्यादा श्रद्धालुओं के आहत होने की आशंका है आधिकारिक रूप से अभी तक 15 लोगों मरने का समाचार है पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई लोगों के अभी भी चट्टानों के नीचे दबे होने की आशंका है.

Service Regularization
Muzaffarpur Amarnath yatra Team

गन्नीपुर हनुमाननगर के विशाल कुमार अमित कुमार भी पंचतरणी कैंप में सुरक्षित हैं.

मुजफ्फरपुर के साथ-साथ उत्तर बिहार के भी सैकड़ों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में फंस गए हैं. बादल फटने की घटना के बाद अमरनाथ यात्रा को रोक दिया गया है. जो श्रद्धालु जहां थे वहीं पर उन्हें रोक दिया गया है. ज्यादातर श्रद्धालुओं को कल शाम के बाद चढ़ाई करने से रोक दिया गया है.

Service Regularization
Muzaffarpur Amarnath yatra Team

मुजफ्फरपुर के भी कई श्रद्धालु अब अमरनाथ यात्रा में फंस गए हैं पर सुरक्षित हैं. शिक्षक और प्राचार्य राजेश कुमार भी पहलगाम में अपने 9 सदस्यीय दल के साथ फंसे हैं पर सुरक्षित हैं. फेसबुक पर उन्होंने अपने शुभचिंतकों को अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी और फोटो शेयर करते हुए लिखा कि हम सभी यात्री सुरक्षित हैं पहलगाम के बेस कैंप पर हैं.कई शुभचिंतक मित्रों का कॉल आ रहा था बादल फटने की दुखद सूचना के बाद. आप सभी का हार्दिक आभार.

Service Regularization
Viashal from Hanuman Nagar at Panchtarni Camp


गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने से 15 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो गई है और कई अभी तक के लापता है. शुक्रवार को सारे 5:30 पर अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के कारण तेज पानी के बहाव में श्रद्धालु और श्रद्धालुओं के टेंट गए. अचानक बादल फटने के कारण राज्य सड़कों पर वाहन फंस गए हैं.

श्रद्धालु जहां थे वहीं रोक दिए गए हैं. इंटरनेट की व्यवस्था भी चरमरा गई है जिस कारण श्रद्धालुओं को अपने परिवार वालों से संपर्क करने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. मुजफ्फरपुर के कई यात्री जिसमें राहुल दीपक निशु राजेश राजीव आदि अमित विशाल सभी अमरनाथ यात्रा के विभिन्न कैंपों में फंसे हुए हैं. मुजफ्फरपुर के ज्यादातर यात्री सुरक्षित हैं और इंटरनेट की व्यवस्था करने हेतु व्यवस्था चरमरा आने के कारण संपर्क करने में परेशानी आ रही है.

#Muzaffarpur #Amarnathyatra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *