Headlines

एशिया एवं इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्धारी पुपरी अनुमंडल के लाल प्रत्यक्ष झा को पुपरी गौरव रत्न से किया सम्मानित

Shaheed Diwas
Advertisements

नानपुर, सीतामढ़ी बिहार के प्रत्यक्ष कुमार झा ने बनाया है एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह

Patna 8 November : एशिया एवं इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले पुपरी अनुमंडल के लाल प्रत्यक्ष कुमार झा को एसडीएम पुपरी नवीन कुमार ने पुपरी गौरव रत्न से किया सम्मानित।

Shaheed Diwas
पुपरी अनुमंडल के लाल प्रत्यक्ष कुमार झा को एसडीएम पुपरी नवीन कुमार ने पुपरी गौरव रत्न से किया सम्मानित

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी,उप जिला शाखा, पुपरी के तत्वावधान में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय प्रकोष्ठ में उप जिला शाखा के अध्यक्ष सह एसडीएम पुपरी नवीन कुमार ने मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स एवं इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराने वाले पुपरी अनुमंडल के लाल प्रत्यक्ष कुमार झा को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, मिथिला पाग, मोमेंटो एवं जानकी उद्भव प्रतीक चिन्ह प्रदान कर पुपरी गौरव रत्न से सम्मानित व प्रोत्साहित किया।

Shaheed Diwas
पुपरी अनुमंडल के लाल प्रत्यक्ष कुमार झा को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, मिथिला पाग, मोमेंटो एवं जानकी उद्भव प्रतीक चिन्ह प्रदान कर पुपरी गौरव रत्न से सम्मानित व प्रोत्साहित किया.
Shaheed Diwas

इस अवसर पर एसडीएम नवीन कुमार ने प्रत्यक्ष के द्वारा हासिल उपलब्धियों को ले उनकी प्रशंसा करते हुये उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी तथा कहा कि उनकी उपलब्धि अनुमंडल क्षेत्र के युवाओं के लिये प्रेरणास्रोत का कार्य करेगी।

Shaheed Diwas

उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिला माँ सीता की पावन जन्मभूमि है जो विभिन्न प्रतिभाओं से परिपूर्ण है। ऐसी गुमनाम प्रतिभाओं को पटल पर लाकर उन्हें सम्मानित व प्रोत्साहित करते रहने के लिये उन्होंने रेडक्रॉस पुपरी शाखा को साधुवाद भी दिया। सोशल मीडिया पुपरी फेसबुक पेज के एडमिन नवीन नयन ने भी पेज का आई लव पुपरी टीशर्ट प्रदान कर प्रत्यक्ष को सम्मानित किया।

Shaheed Diwas
सोशल मीडिया पुपरी फेसबुक पेज के एडमिन नवीन नयन ने भी पेज का आई लव पुपरी टीशर्ट प्रदान कर प्रत्यक्ष को सम्मानित किया।

अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत नानपुर थाना के धाधी ग्राम निवासी शास्त्रीय संगीत शिक्षक देवचन्द्र झा के पुत्र प्रत्यक्ष कुमार झा मार्शल आर्ट्स में 3 बार गोल्ड मेडलिस्ट है तथा वर्त्तमान में मुंबई में रह कर सुप्रसिद्ध सिने अभिनेता टाइगर श्रॉफ के फ्लाई ज़ोन फिटनेस सेंटर में बतौर ट्रेनर फिल्मी जगत के सेलिब्रिटीज तथा उनके बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं। कई सिने अभिनेता व अभिनेत्रियों के ये पर्सनल ट्रेनर भी हैं।

नानपुर, सीतामढ़ी बिहार के प्रत्यक्ष कुमार झा ने बनाया है एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह

प्रत्यक्ष कुमार झा ने कहा कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्डस रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराना उनका लक्ष्य है जिसके लिये वे सतत प्रयत्नशील हैं तथा भविष्य में जिले में एक फिटनेस सेंटर की स्थापना करना भी उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल है। मौके पर रेडक्रॉस सचिव अतुल कुमार,रेडक्रॉस आजीवन सदस्य मो शाकीर हुसैन,आदि उपस्थित थे।

Shaheed Diwas
Fitness Trainer from Pupri in Mumbai

प्रत्यक्ष की मार्शल आर्ट एकेडमी (Martial Arts & Fitness Studio) मुंबई के अंधेरी में है. अंधेरी में स्थित इस ट्रेनिंग एकेडमी में बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के बच्चे भी आते हैं. प्रत्यक्ष शिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण दे चुके हैं. प्रत्यक्ष की यात्रा 2009 में मार्शल आर्ट सीखने से शुरू हुई थी.लम्बी यात्रा के बाद 2022 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और इंडिया एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान पाया . प्रत्यक्ष एक टीवी रियलिटी शो में भी जल्द नजर आएंगे.

Shaheed Diwas
With Manish Kumar, Secretary Tirhut College of Physical Education, Jhaphan, Muzaffarpur

#Pratyakshjha #Pupri #fitnesstrainer #Bihar #Mumbai