Headlines

B.R.A. Bihar University का 75वां गौरवशाली वर्ष शुरू: कुलपति ने की साल भर ‘अकादमिक उत्सव’ मनाने की घोषणा, नैक–एनआईआरएफ पर फोकस

B.R.A. Bihar University का 75वां गौरवशाली वर्ष B.R.A. Bihar University का 75वां गौरवशाली वर्ष
Advertisements

Muzaffarpur 2 January : B.R.A. Bihar University के 74वें स्थापना दिवस पर कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने विश्वविद्यालय के 75वें वर्ष के अवसर पर साल भर ‘अकादमिक उत्सव’ मनाने की घोषणा की। शोध गुणवत्ता, नैक ग्रेडिंग और एनआईआरएफ रैंकिंग पर विशेष जोर।

B.R.A. Bihar University का 75वां गौरवशाली वर्ष

B.R.A. Bihar University (बीआरएबीयू) ने शुक्रवार को अपने इतिहास के एक स्वर्णिम अध्याय में प्रवेश किया। विश्वविद्यालय के 74वें स्थापना दिवस के अवसर पर कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने संस्थान के 75वें वर्ष (प्लैटिनम जुबली) के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले ‘अकादमिक उत्सव’ की घोषणा की। उन्होंने संकल्प दोहराया कि 2027 में प्लैटिनम जुबली के अवसर पर बीआरएबीयू देश के अग्रणी ज्ञान केंद्रों की सूची में शामिल होगा

स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. राय ने कहा कि यह पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है कि वे इस ऐतिहासिक संस्थान के 75वें वर्ष के साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी वर्ष केवल औपचारिक आयोजनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उच्च प्रभाव वाले शोध, नवाचार और संस्थागत उत्कृष्टता पर केंद्रित होगा।

B.R.A. Bihar University का 75वां गौरवशाली वर्ष
B.R.A. Bihar University का 75वां गौरवशाली वर्ष

कुलपति ने पीएचडी की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शोध मानकों की कड़ी जांच की जाएगी। विश्वविद्यालय अब नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण छात्रों को शोध में प्राथमिकता देगा, ताकि उत्कृष्ट विद्वानों की एक सशक्त नई पीढ़ी तैयार की जा सके। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन का पूरा ध्यान नैक ग्रेडिंग और एनआईआरएफ रैंकिंग में सुधार पर केंद्रित है।

B.R.A. Bihar University का 75वां गौरवशाली वर्ष

प्रो. राय ने प्रशासनिक कार्यक्षमता की सराहना करते हुए पीएचडी प्रवेश परीक्षा (पीएटी 2023 और 2024) के सफल आयोजन और समय पर परिणाम घोषित किए जाने को एक मॉडल बताया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विश्वविद्यालय ने सहयोगात्मक विकास के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन साझेदारियों का लाभ छात्रों तक अधिकतम पहुंचाने के लिए नए वर्ष में विस्तृत कार्ययोजना के साथ प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी के सहयोग से बीआरएबीयू नए वर्ष में शैक्षणिक और शोध के क्षेत्र में अपने निर्धारित उच्च लक्ष्यों को अवश्य प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर प्रॉक्टर प्रो. बी.एस. राय, डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार, आईक्यूएसी प्रमुख प्रो. नवेदुल हक, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. ललन झा, डॉ. अनुराधा पाठक, डॉ. अमर शुक्ला, डॉ. नवीन कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।