Muzaffarpur 7 December : B.R.A.Bihar University, मुजफ्फरपुर में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत 07 दिसंबर 2025 को स्नातकोत्तर गणित विभाग परिसर में एनएसएस द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 100 स्वयंसेवकों और शिक्षकों की उपस्थिति में आयोजित इस अभियान में कई विशेषज्ञों ने स्वच्छता को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए छात्रों को निरंतर जागरूक रहने का संदेश दिया।
B.R.A. Bihar University में स्वच्छता जागरूकता अभियान आयोजित
माननीय कुलपति महोदय प्रो. दिनेश चंद्र राय की नेतृत्व में बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय,मुजफ्फरपुर परिसर में आरंभ किए गए स्वच्छता जागरूकता अभियान की श्रृंखला में दिनांक 07/12/2025 दिन रविवार को स्नातकोत्तर गणित विभाग (B.R.A.Bihar University) परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।यह अभियान पूर्वाह्न 07:00 बजे से आरंभ हुआ।अभियान का आरंभ एन.एस.एस. गीत के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ अनुराधा पाठक के स्वागत भाषण से हुआ।

इसके उपरांत डॉ अमर बहादुर शुक्ला जी द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना और इस स्वच्छता जागरूकता अभियान के लिए माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय जी के शुभकामना संदेश को प्रेषित किया जो आज़ व्यस्तता के कारण इस अभियान में नहीं सम्मिलित हो सकें।
माननीय कुलपति महोदय जी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना निरंतर आगे बढ़ रहा है और उसके द्वारा चलाया जा रहा यह स्वच्छता अभियान समाज को प्रेरित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे लोगों में जब स्वच्छता को लेकर जागरूकता आएगी तब इस अभियान के महत्व के साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना की उपयोगिता और उसके उद्देश्य से समाज अधिक से अधिक परिचित होगा।

इसके बाद आज़ के स्वच्छता अभियान के अध्यक्ष एवं गणित विभागाध्यक्ष प्रो. संजय कुमार जी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक नैतिक जिम्मेदारी है। एक स्वच्छ परिसर ही स्वस्थ शिक्षा का वातावरण तैयार कर सकता है।” साथ ही उन्होंने उपस्थित स्वयंसेवकों से यह भी कहा कि स्वच्छता की आदत हममें अपने राष्ट्र के प्रति प्रेम से भरती है और इससे राष्ट्रप्रेम की भावना सबल होती है।
प्रोफेसर संजय कुमार ने पुनः गणित विभाग के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाने का आग्रह एन.एस.एस. समन्वयक से किया।
पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सी.एस. प्रसाद जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखना भी देशप्रेम का ही उदाहरण है।गणित विभाग के आचार्य एवं विकास पदाधिकारी डॉ जितेशपति त्रिपाठी जी ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों को इस अभियान को निरंतर चलाए जाने के लिए स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना को हरसंभव योगदान देने का वायदा भी किया।

डॉ. सुरेश शुक्ला ने स्वच्छता अभियान को राष्ट्र निर्माण का मार्ग बताया। एनसीसी कैडेट्स के साथ उन्होंने एन.एस.एस. के महत्व को स्वयंसेवकों को बताया और उन्हें इस तरह के अन्य सामाजिक अभियान जैसे पौधारोपण, रक्तदान इत्यादि के आयोजन के लिए भी प्रेरित किया।इस अवसर पर विशेष रूप से स्नातकोत्तर राजनीति शास्त्र विभाग के सहायक आचार्य एवं अतिथि गृह के प्रभारी डॉ अमर बहादुर शुक्ला जी भी उपस्थित हुयें। उन्होंने विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की प्रशंसा करते हुए उसके द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शारदानंद साहनी तथा डॉ एस.पी.चौधरी ने भी स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया।
इस स्वच्छता जागरूकता अभियान में मुजफ्फरपुर जिले के लंगट सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर, एल.एन. महाविद्यालय, भगवानपुर,एम.डी.डी.एम. महाविद्यालय,एल.एन.टी. महाविद्यालय एवं रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के लगभग सौ (100) स्वयंसेवक सहित रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० शारदानंद साहनी, एल.एन.टी. महाविद्यालय के डॉ०संतोष कुमार,एस. के. जे. लाॅ काॅलेज के डाॅ. एस.पी. चौधरी भी उपस्थित हुए।
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में आज़ के स्वच्छता जागरूकता अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने में स्नातकोत्तर गणित विभाग ने अभूतपूर्व सहयोग किया। सभी शिक्षकों के साथ ही विभाग के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहें तथा अपना सहयोग दिया।
RDS College में 08–09 दिसंबर को वैदिक गणित पर राष्ट्रीय सम्मेलन,छात्रों को भारतीय गणित की परंपरा से जोड़ना मुख्य उद्देश्य https://t.co/SB0yOg1ZMp #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/6NI8naFXbL
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 7, 2025
साथ ही इस अभियान में विशेष भूमिका रही एल.एन.काॅलेज़, भगवानपुर के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मणि प्रिया एवं उनकी ईकाई की। माननीय कुलपति महोदय सहित सभी ने कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मणि प्रिया एवं उनकी टीम की प्रशंसा की एवं उनकी भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया।
स्नातकोत्तर गणित विभाग द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डॉ अनुराधा पाठक को प्रस्ताव दिया गया कि स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में स्वच्छ भारत अभियान प्रश्नपत्र के अंतर्गत स्वच्छता अभियान की प्रैक्टिकल परीक्षा राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से कराई जाए जिसे कार्यक्रम समन्वयक ने सहर्ष स्वीकार किया तथा माननीय कुलपति महोदय के समक्ष इस प्रस्ताव को अनुमोदन हेतु रखने का आश्वासन दिया।
धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. संतोष कुमार जी ने किया। राष्ट्रगान के साथ ही आज़ का यह स्वच्छता जागरूकता अभियान समाप्त हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।