Headlines

B.R.A. Bihar University में पूर्व विभागाध्यक्ष व पूर्व कुलपति डॉ. प्रेमा झा के निधन पर शोक सभा

B.R.A. Bihar University में शोक सभा B.R.A. Bihar University में शोक सभा
Advertisements

Muzaffarpur 21 April : मुजफ्फरपुर स्थित B.R.A. Bihar University में पूर्व विभागाध्यक्ष व पूर्व कुलपति डॉ. प्रेमा झा के निधन पर शोक सभा आयोजित के अंग्रेजी विभाग में पूर्व विभागाध्यक्ष एवं तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ. प्रेमा झा के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों और छात्रों ने उन्हें प्रखर विद्वान, कुशल प्रशासक और ममतामयी मार्गदर्शक के रूप में याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

B.R.A. Bihar University में शोक सभा

आज विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग, B.R.A. Bihar University में पूर्व विभागाध्यक्ष व पूर्व कुलपति डॉ. प्रेमा झा के निधन पर शोक सभा आयोजित में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा विभाग की भूतपूर्व विभागाध्यक्ष तथा तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (TMBU) की भूतपूर्व कुलपति प्रो. डॉ. प्रेमा झा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करने के लिए आयोजित की गई। ज्ञात हो कि बीते कल, 20 अप्रैल को प्रातः काल उनका निधन हो गया था।

B.R.A. Bihar University में शोक सभा
B.R.A. Bihar University में शोक सभा
B.R.A. Bihar University में शोक सभा
B.R.A. Bihar University में शोक सभा

सभा के समन्वयक प्रो. मधुर कुमार ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए बताया कि डॉ. प्रेमा झा उनकी पीएचडी की सुपरवाइजर रही थीं और उनका सान्निध्य हमेशा एक प्रेरणा स्रोत बना रहा। शोक सभा के दौरान विभाग के प्राध्यापकों द्वारा प्रो. झा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उनके कार्यकाल को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष प्रो. अनीता सिंह ने उनके साथ अपने पुराने संबंधों और उनके द्वारा मिले अपनत्व को याद करते हुए उन्हें एक अभिभावक के समान बताया।

प्रो. मधु शालिनी ने अत्यंत भावुक होते हुए बताया कि उन्हीं के कार्यकाल के दौरान उनका विभाग में तबादला हुआ था और उनके साथ एक गहरा आत्मीय लगाव था। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक, प्रखर विद्वान और ममतामयी मार्गदर्शक बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन अंग्रेजी विभाग और संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

इस शोक सभा में प्रो. अनीता सिंह, प्रो. मधु शालिनी, प्रो. मधुर कुमार के साथ-साथ प्रो. एकबाल हुसैन, डॉ. विनम्रता, डॉ. धर्मराज तथा डॉ तथागत बनर्जी सहित विभाग के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।