Muzaffarpur News
Advertisements

Patna 20 April : Bihar Weather Update में मौसम शुष्क बना हुआ है। डेहरी (रोहतास) में अधिकतम तापमान 43°C दर्ज, कई जिलों में गर्मी का असर जारी। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना।

Bihar Weather Update में भीषण गर्मी बरकरार

बिहार में गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। 20 अप्रैल 2026 को जारी दैनिक मौसम विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई।

तापमान की बात करें तो Dehri-on-Sone में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 31.2 से 43.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हालांकि, पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई विशेष बदलाव देखने को नहीं मिला।

Advertisements
Bihar Weather Update में भीषण गर्मी बरकरार
Bihar Weather Update में भीषण गर्मी बरकरार

Bihar Weather Update न्यूनतम तापमान की बात करें तो Aurangabad, Buxar और Valmikinagar में सबसे कम 24.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्यभर में न्यूनतम तापमान 24.0 से 26.1 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

तेज हवाओं का भी असर देखने को मिला, जहां Buxar जिले में अधिकतम हवा की गति 43 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-मध्य बिहार के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक बना रह सकता है।

न्यूनतम तापमान में भी अगले 2 से 3 दिनों तक कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल राज्यवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं, ऐसे में लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी गई है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.