Headlines

B.R.A. Bihar University में ‘डिज़ाइन अ डिजिटल फ्यूचर: लीडरशिप एंड टीचिंग’ विषय पर पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

Bihar University Bihar University
Advertisements

Muzaffarpur 6 October : B.R.A. Bihar University में यूजीसी, मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र और आईसीटी अकैडमी भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में ‘डिज़ाइन अ डिजिटल फ्यूचर: लीडरशिप एंड टीचिंग’ विषय पर पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत हुई। उद्घाटन सत्र में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने शिक्षा में आईसीटी और एआई की भूमिका पर बल दिया।

B.R.A. Bihar University में पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

आज B.R.A. Bihar University के अंतर्गत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र तथा आई.सी.टी. अकैडमी भारत सरकार, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में ‘ डिजाइन अ डिजिटल फ्यूचर: लीडरशिप एंड टीचिंग’ विषय पर पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया।

Bihar University
Bihar University
Bihar University
Bihar University

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने शिक्षा में आई.सी.टी. और ए.आई. की उपयोगिता और महत्वता पर बल दिया । साथ ही उन्होंने भारतीय पौराणिक ज्ञान परंपरा में वर्णित इसके संदर्भों को व्याख्यायित करते हुए वर्तमान समय में शोध और इसकी गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया।

Bihar University

आई.सी.टी. अकैडमी भारत सरकार के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी श्रीकांत वी. ने सूचना प्रौद्योगिकी की उच्च शिक्षा में आवश्यकता और उपादेयता पर विशेष प्रकाश डाला। इस अवसर पर एम.एम.टी.टी.सी. के निदेशक प्रो. विनय शंकर राय ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए ज्ञान, तकनीक और शिक्षा के आधुनिक अनुप्रयोगों पर बल दिया। इस क्रम में विश्वविद्यालय और आई.सी.टी. अकैडमी के मध्य अकादमी सहयोग हेतु एक ‘ समझौता ज्ञापन’ संपन्न हुआ।

Bihar University

कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमर बहादुर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर राघव श्रीनिवास, श्रवण जी, प्रो. आभा रानी, डॉ. गौतम चंद्रा, डॉ जितेश पति त्रिपाठी, डॉ सर्वेश दुबे, डॉ. अमानुल्लाह, अभिनंदन पांडे, डॉ विकास कुमार, अभिषेक राज प्रशांत सिंह, समेत सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *