Muzaffarpur 28 August : आज दिनांक 28.08.25 को B.R.A Bihar University बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा तीन दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता पूर्व कुलपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय,प्रोफेसर गिरिश्वर मिश्र एवं विशिष्ट अतिथि सह वक्ता प्रोफेसर तुषार सिंह, बीएचयू, बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय तथा कांफ्रेंस के संयोजक प्रो रजनीश कुमार गुप्ता के कर कमलों से संयुक्त रूप से किया गया।
B.R.A Bihar University: मनोविज्ञान विभाग द्वारा इंटरनेशनल कांफ्रेंस
अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का विषय है: “ग्लोबल पर्सपेक्टिव इन साइकोलॉजी: ब्रिजिंग माइंड्स, कल्चर, इनोवेशन एंड इट्स इंपैक्ट”


छात्रों द्वारा B.R.A Bihar University कुलगीत गायन के पश्चात अतिथियों का स्वागत करते हुए संयोजक सह विभागाध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने प्रोफेसर गिरिश्वर मिश्र के एक समाज मनोवैज्ञानिक के रूप में वैश्विक पहचान पर प्रकाश डाला।दूसरी ओर, प्रोफेसर तुषार सिंह का स्वागत करते हुए बताया कि उन्हें मनोविज्ञान का उद्भट विद्वान और नेशनल एकेडमी ऑफ सायकोलोजी का अध्यक्ष के रूप में भी परिचय प्रस्तुत किया।इस मौके पर माननीय कुलपति ने विभागाध्यक्ष प्रो रजनीश गुप्ता को एक साल के भीतर दो नेशनल सेमिनार और एक इंटरनेशनल कांफ्रेंस कराने और शैक्षणिक गतिविधियों में विभाग के प्राध्यापकों के लगातार लगे रहने की प्रशंसा की। माननीय कुलपति ने मुख्य अतिथि को अपने परिवार का सदस्य जैसा बताया।

पुस्तक विमोचन: B.R.A Bihar University मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ विकास कुमार द्वारा लिखित तीन पुस्तक सामान्य मनोविज्ञान का परिचय, विकासात्मक मनोविज्ञान का परिचय और आधुनिक पर्यावरणीय मनोविज्ञान का विमोचन किया गया।साथ ही, डॉ रेखा श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक “संचार के रंग व्यक्तित्व के ढंग” का भी विमोचन किया गया।

मुख्य वक्ता प्रोफेसर गिरिश्वर मिश्र ने अपने उद्बोधन में मनोविज्ञान के विऔपनिवेशीकरन पर प्रकाश डालते हुए अपने सामाजिक, सांस्कृतिक एवं इकोलॉजिकल परिप्रेक्ष्य में शोध करने पर बल दिया।साथ ही, उन्होंने बताया कि कैसे पश्चिम वाले अपने “स्व” की तलाश ” में स्वयं को खोते जा रहे हैं जबकि भारतीय ज्ञान दर्शन में अहम् ब्रह्स्मि” के तत्व पहले से ही समावेशित हैं।



उद्घाटन सत्र के दूसरे प्रवक्ता डॉ तुषार सिंह ने बताया कि कैसे हर साल प्रयागराज में लगने वाले”माघ मेला” ये हज़ारों लाखों की भीड़ जुटने के बावजूद लोग स्वयं को अनुशासित कर अपने मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ रख पाते हैं।

पुरस्कृत किए गए: विश्वविद्यालय कुलगीत के रचयिता विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक व कवि डॉ राकेश रंजन और कुलगीत को संगीतबद्ध करने वाले प्रख्यात संगीतकार डॉ राकेश कुमार मिश्र को कुलपति द्वारा पच्चीस हजार का चेक देकर पुरस्कृत किया गया। कुलपति एवं मुख्य वक्ताओं ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



उद्धाटन सत्र के समापन का धन्यवाद ज्ञापन डॉ आभा रानी सिन्हा किया। मौके पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ विकास कुमार, डॉ तुलिका सिंह, डॉ सुनीता कुमारी, अर्चना सिंह, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ रेखा श्रीवास्तव, डॉ पयोली, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, दुरस्थ शिक्षा के उपनिदेशक डॉ कांतेश कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ सतीश कुमार, डॉ रत्नेश मिश्रा, स्वयंसेवक आनन्द,पवन, कृष्ण, रोशनी,शिवानी, आदित्य पीएचडी शोधार्थी गुंजा,अपूर्वा, पूर्णिमा, पंकज,रमन,रौनक, आदि उपस्थित रहे।

Bihar University Convocation भव्य दीक्षांत समारोह; राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की अध्यक्षता, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दिया संबोधन https://t.co/00NxdPqHlm @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/YOFzpWVYs4
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 25, 2025

कांफ्रेंस के दूसरे सत्र में दो सेशन को आयोजित किया गया जिसके दौरान विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने अपने पेपर/आलेख अंतरसांस्कृतिक संबंध एवं देशज मनोविज्ञान, एवं मनोविज्ञान एवं पब्लिक लाइफ, वातावरण एवं सामुदायिक मनोविज्ञान जैसे विषयों पर प्रस्तुत किया ।सेशन की अध्यक्षता एमडीडीएम की प्राचार्य प्रोफेसर अलका जायसवाल उपाध्यक्षता डॉ अंकिता सिंह ने किया जबकि दूसरे सेशन की अध्यक्षता डॉ वीणा और डॉ सुबालाल पासवान ने किया। मंच का संचालन कांफ्रेंस की आयोजन सचिव डॉ तुलिका सिंह ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।