Headlines

B.R.A. Bihar University : प्रो. विनय शंकर राय बने नैक सलाहकार, अतिथि प्राध्यापक संघ ने जताया हर्ष

B.R.A. Bihar University : प्रो. विनय शंकर राय बने नैक सलाहकार, अतिथि प्राध्यापक संघ ने जताया हर्ष B.R.A. Bihar University : प्रो. विनय शंकर राय बने नैक सलाहकार, अतिथि प्राध्यापक संघ ने जताया हर्ष
Advertisements

Muzaffarpur 6 February : B.R.A. Bihar University में प्रो. विनय शंकर राय को नैक सलाहकार नियुक्त किए जाने पर अतिथि प्राध्यापक संघ ने हर्ष व्यक्त किया। संघ ने कहा कि उनके अनुभव से नैक एवं शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा इस निर्णय के लिए कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय के प्रति आभार जताया।

B.R.A. Bihar University: Appointment of Prof. Binay Shankar Roy as NAAC Advisor

B.R.A. Bihar University : प्रो. विनय शंकर राय बने नैक सलाहकार, अतिथि प्राध्यापक संघ ने जताया हर्ष
B.R.A. Bihar University : प्रो. विनय शंकर राय बने नैक सलाहकार, अतिथि प्राध्यापक संघ ने जताया हर्ष

B.R.A. Bihar University, मुजफ्फरपुर द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय के पूर्व प्रॉक्टर एवं अंग्रेजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) विनय शंकर राय को विश्वविद्यालय का नैक (NAAC) सलाहकार नियुक्त किया गया है। आदेश के अनुसार वे मानद आधार पर तत्काल प्रभाव से विश्वविद्यालय के नैक से संबंधित कार्यों एवं शैक्षणिक-प्रशासनिक सुधारों के लिए मार्गदर्शन देंगे।

प्रो. राय की नियुक्ति पर अतिथि प्राध्यापक संघ ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर ने कहा कि प्रो. राय के अनुभव से विश्वविद्यालय में नैक की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में काफी बल मिलेगा तथा शैक्षणिक गतिविधियों में भी तीव्रता आएगी।

संघ ने इस नियुक्ति के लिए कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय के प्रति आभार व्यक्त किया।

अतिथि प्राध्यापक संघ के डॉ. राघव कुमार, डॉ. नितेश कुमार, डॉ रंजीत कुमार, डॉ. सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. संजय कुमार यादव, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ दिगंबर झा, डॉ दिव्या, डॉ मोमिता बनर्जी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ मनीष कुमार शर्मा समेत अन्य शिक्षकों ने प्रो. विनय शंकर राय को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय नैक मूल्यांकन की दिशा में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *