Muzaffarpur 15 May : बाबा साहब भीमराव अंबेडकर Bihar University के कुलपति के निदेशानुसार क्रीड़ा परिषद के सचिव द्वारा यह जानकारी दी गई कि विश्वविद्यालय ने 2024-25 शैक्षणिक सत्र के लिए अपना खेल कैलेंडर जारी कर दिया है. यह कदम क्रीड़ा परिषद की खेलों को बढ़ावा देने और बिहार विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
Bihar University Sports Calendar
खेल कैलेंडर जारी करने से छात्रों को विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेने की योजना बनाने में मदद मिलेगी और पूरे वर्ष खेलों के प्रति उत्साह बना रहेगा. विश्वविद्यालय में भारतीय विश्वविद्यालय संघ, अंतर विश्वविद्यालय टूर्नामेंट की मेजबानी करने का प्रस्ताव भी भेजा है. खेलकूद न केवल छात्रों को एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर प्रदान करेगा बल्कि विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय के बीच सौभाग्यपूर्ण संबंध में बनाने में मदद करेगा.

2024 25 शैक्षणिक क्षेत्र के लिए 20 खेलों को शामिल किया गया है जो विभिन्न श्रेणियां में है. यह कैलेंडर सभी महाविद्यालय से प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर किया गया है. कैलेंडर में विभिन्न महाविद्यालय में उल्लेखित खेलों के समय और आयोजन की जानकारी शामिल है. छात्रों के सर्वांगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कीड़ा परिषद प्रयत्नशील है. इस तरह के आयोजन से विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी.

Bihar University Sports Calendar 24-25
कुश्ती की प्रतियोगिता – तिरहुत कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन में 6 से 7 अगस्त तक
बैडमिंटन आरडीएस कॉलेज में 13और 14 अगस्त को
शतरंज तिरहुत कॉलेज में 16 से 17 अगस्त को
वुशु तिरहुत कॉलेज में 22 23 अगस्त को

टेबल टेनिस ललित नारायण तिरहुत कॉलेज महाविद्यालय में 29 और 30 अगस्त को
फुटबॉल की प्रतियोगिता टीपी वर्मा नरकटियागंज में 10-11 & 20-21 सितंबर को
वॉलीबॉल की महिलाओं RDS College
पुरुषों की प्रतियोगिता MS कॉलेज में मोतिहारी में 27-28 सितंबर को
वॉलीबॉल महिला आरडीएस कॉलेज में 18 19 अक्टूबर को
International Karate Championship Nepal https://t.co/rPc9cYbqyD #karate #Muzaffarpur pic.twitter.com/bU6QT0ss4K
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 15, 2024
कबड्डी पुरुष एलएस कॉलेज में 23-24 अक्टूबर
कबड्डी महिला एमडीडीएम कॉलेज 29 अक्टूबर
हॉकी कॉलेज 12-13 नवंबर
लॉन टेनिस एलएस कॉलेज 21 22 नवंबर
टारगेट बॉल LS कॉलेज 27 28 नवंबर
बास्केटबॉल एलन कॉलेज भगवानपुर 5 और 6 दिसंबर
खो खो प्रतियोगिता LN कॉलेज 10-11 दिसंबर
खो खो महिला आरबीबीएम कॉलेज 12 13 दिसंबर
क्रिकेट महिला तीन और चार जनवरी एलएस कॉलेज
क्रिकेट पुरुष एलएस कॉलेज 7 से 14 जनवरी

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।