Headlines

बी.आर.ए. बिहार यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग में काव्य गोष्टी ,दुनिया में कुछ और रहे ना रहे रहेगा नमक…

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 30 May : बी आर ए बी यू बिहार विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में प्रतिमा अनावरण का समारोह. बिहार विश्वविद्यालय में देश के कई हिस्सों से साहित्यकार और लेखक जुटे. प्रोफेसर श्यामनंदन किशोर की लेखनी पर हिंदी विभाग में राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत हुई. प्रोफेसर श्यामनंदन किशोर की कविताओं में बदलते परिवेश की जीत होनी है. उन्होंने जो महसूस किया उसे अपने कार्यों में रचा और समाज की तस्वीर बन गई. यह बातें हिंदी विभाग में प्रोफेसर श्यामनंदन किशोर की साहित्य साधना को शब्दों में समाहित करने की कोशिश करते हुए साहित्यकारो और लेखकों ने यह बात कही.

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas


बिहार विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में कवयित्री डॉ अनामिका ने भी अपनी कविताएं सुनाए और श्रोताओं को चिंतन मनन के लिए बाध्य कर दिया. उनकी रचना दुनिया में कुछ और रहे ना रहे रहेगा नमक… ईश्वर के आंसू और आदमी का पसीना यह ही तो नमक है कि जिस में थिरऐ यह दुनिया. बिहार विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग आयोजित समारोह में यह बातें कहीं डॉ अनामिका ने.

Shaheed Diwas

विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में के प्रोफेसर श्यामनंदन सभागार में अवकाशप्राप्त प्रोफेसर रविंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त कवयित्री डॉ अनामिका के अलावा मदन कश्यप ने भी काव्य पाठ किया. चुप्पा आदमी की जमीन सबसे पहले जाती है और मुआवजा भी नहीं मिलता. किसी भी आपदा में सबसे पहले और सबसे ज्यादा मारे जाते हैं चुप्पा.

Shaheed Diwas


सामाजिक राजनीति के मूल्य से जोड़ने का सफल प्रयास किया प्रोफेसर रविंद्र उपाध्याय ने चांदनी पर लिखो चर्चा में रहोगे धाम पर जो लिख रहा है गुमनाम है. इनके अतिरिक्त डॉक्टर पूनम सिंह, डॉक्टर संजय पंकज, डॉ रामेश्वर त्रिवेदी, डॉक्टर कुमार विरल, डॉक्टर गोरख प्रसाद मस्ताना ,डॉक्टर सरोज, प्रेम किरण, डॉक्टर पुणे कुमार, डॉ शेखर शंकर मिश्रा, डॉ अमित, संजय शांडिल्य, डॉक्टर अमित पटेल, डॉक्टर संजय कुमार यादव, डॉक्टर भावना, डॉ अनीता सिंह, डॉक्टर अखिलेश कुमार, डॉ आरती ,डॉक्टर पंकज ,डॉक्टर ज्ञानेश्वर गुंजन, कुमार मंगलम, श्यामल श्रीवास्तव, डॉक्टर कुमारी अनु, डॉक्टर सोनी, डॉ सतीश ,डॉक्टर अरुण, प्रोफ़ेसर देवव्रत अकेला आदि ने भी काव्य पाठ किया.

Shaheed Diwas

इस मौके पर डॉ अमिताभ राजा ने डॉक्टर अनामिका द्वारा संपादित हाश्यामनन्दन नंदन किशोर रचनावाली का लोकार्पण हुआ. डॉक्टर किशोर की रचनाओं का संग्रह है. कुलपति प्रोफेसर हनुमान प्रसाद पांडे ने ऑनलाइन माध्यम से प्रतिमा का अनावरण भी किया. हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापक तथा विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

#Biharuniversity #Muzaffarpurnews