Muzaffarpur 29 August : 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउन्सिल के द्वारा प्रथम Babu Langat Singh Memorial बी.आर.ए बिहार विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय व अंतर विद्यालय रोड रेस का आयोजन लंगट सिंह महाविद्यालय परिसर व विश्वविद्यालय परिसर में किया गया ।
Babu Langat Singh Memorial
इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो० दिनेश चन्द्र राय माननीय कुलपति बी० आर० ए ० बिहार विश्वविधालय , श्री राकेश कुमार , डी.आई. जी. , सी . आर .पी एफ़ , मेजवान प्राचार्य डॉ ओ . पी .राय., सी.ए. के.के. चौधरी , डॉ .बी . के. रॉय कुलनुशासक , डॉ अपराजिता कृष्णा, कुलसचिव ,डॉ मधु कुमारी , सी. सी डी. सी., डॉ नीलम पांडेय , डॉ ममता रानी ,डॉ अनिल ओझा , श्री अनिल कुमार सिन्हा , संरक्षक एम.डी.ए.ए , डॉ के.एस.शेखर , रजिस्ट्रार मैनेजमेंट कॉलेज , श्री राम प्रमोद राम , अध्यक्ष , एम.डी.ए.ए. एवं उपस्थित अन्य महत्वपूर्ण अतिथियों द्वारा महान दानवीर स्व० बाबू लंगट बाबू की प्रतिमा एवं हॉकी के जादूगर स्व० मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया ।


B.R.A. Bihar University Cross Country Challenge 2024 https://t.co/Zc2NO1o51m #muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in @LSCollege @DineshCRai pic.twitter.com/aAnXjJdqMt
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 28, 2024
सबसे महत्वपूर्ण उपस्थिति स्वर्गीय लंगट बाबू के प्रपौत्र श्री अलख बाबू की उपस्थिति रही ।
सभी आगत अतिथियों का स्वागत डॉ कंतेश कुमार सचिव स्पोर्ट्स कौंसिल द्वारा पुष्प गुच्छ , स्मृति चिन्ह व चादर से किया गया ।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय खेल कैलेंडर , टीम का ड्रेस व झंडे का भी अनावरण किया गया । कुलपति महोदय द्वारा स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योगा संस्थान जो सह आयोजक की भूमिका में भी था उसका वार्षिक रिपोर्ट कार्ड व आने वाले वर्ष के कार्यक्रमों की पुस्तिका का भी विमोचन किया गया ।
इस प्रतियोगिता में कुल पुरस्कार राशि ₹32,000 कुल छ आयुवर्ग के विजेताओं को पुरुषकार के रूप में पदक के साथ बाटा गया ।


प्रतियोगिता में कुल 28 महाविद्यालय एवं 43 स्कूलों के 1585 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।धन्यवाद ज्ञापन डॉ ममता रानी , प्राचार्या आर.बी.बी कॉलेज द्वारा गया ।
is अवसर पर विश्वविद्यालय के पूर्व खिलाड़ियों जिन्होंने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में प्रतिभागिता तथा अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हुआ है , उन्हें चादर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित गया – एथलेटिक्स – मृतुंजय कुमार सिंह, फुटबॉल – विमल कुमार , वॉलीबॉल – कमल भसीन ।

प्रतियोगिता के परिणाम –
प्रतियोगिता श्रेणियाँ:
इंटर कॉलेज
पुरुष वर्ग — 5 कि०मी०
महिला वर्ग — 3 कि०मी०
स्कूली स्तर
U -14: 2 कि०मी० (बालक एवं बालिका)
U -17: 3 कि०मी० (बालक एवं बालिका)
महिला वर्ग — 3 कि०मी०
प्रथम स्थान -लक्की कुमारी ( टी० पी० वर्मा कॉलेज, नरकटियागंज)
द्वितीय स्थान -रंजू कुमारी ( आर० एस० कॉलेज, मुज़फ्फरपुर)
तृतीय स्थान -दिव्या ( डॉ० आर० एम० एल० एस० कालेज मुज़फ्फरपुर)

पुरुष वर्ग — 5 कि०मी०
प्रथम स्थान – विशाल कुमार झा (आर० एस० कालेज मुज़फ्फरपुर)
द्वितीय स्थान -विकाश यादव ( जगन्नाथ मिश्रा कालेज, मुज़फ्फरपुर)
तृतीय स्थान -अजीत कुमार ( आर० एन० कालेज, हाजीपुर)

U – 14: 2 कि०मी० ( बालिका वर्ग )
प्रथम स्थान -शिवानी कुमारी ( यू० एम० एस० हनुमान नगर, कटरा
द्वितीय स्थान -सलोनी चौधरी (एम० एस० आरोपुर)
तृतीय स्थान -शिवानी कुमारी ( एम० एस० पताही बालिका)
U-14: 2 कि०मी० ( बालक वर्ग )
प्रथम स्थान -सिद्धार्थ कुमार (ग्रींडल मिशन स्कूल पारू)
द्वितीय स्थान -आदित्या ( जवाहर नवोदय विद्यालय मुज ०)
तृतीय स्थान -केशव कुमार ( जी० डी० मदर इंटरनेशनल स्कूल)

U-17: 3 कि०मी० ( बालिका वर्ग )
प्रथम स्थान -सोनी कुमारी ( आर० के० हाई स्कूल धनौर )
द्वितीय स्थान -जिया कुमारी ( ज़िला स्कूल रमना )
तृतीय स्थान -प्रीति कुमारी ( आर० के० हाई स्कूल धनौर )
U-17: 3 कि०मी० ( बालक वर्ग )
प्रथम स्थान- अशोक कुमार ( पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मुज़फ्फरपुर )
द्वितीय स्थान -मो० फैजान ( ज़िला स्कूल )
तृतीय स्थान -विकाश कुमार ( प्रतिभा सागर हाई स्कूल गोखुला )

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।