Sports
Advertisements

Muzaffarpur 22 April : BCA Men’s Cricket बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित  हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के मुजफ्फरपुर सेंटर पर खेले गए दूसरे मैच में बिटिया की टीम ने मोतिहारी को 31 रनों से हराया । 

BCA Men’s Cricket

बेतिया ने रोमांचक मुकाबले में मोतिहारी को 31 रनों से पराजित किया ,आयुष चमके,नहीं चल सकीबुल गनी, ओम और हिमांशु की घातक गेंदबाजी

एन आई सी ए मैदान में खेले गये मैच में  वेस्ट चंपारण ने टॉस जिसका पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाएं ।जिसमें  आयुष राज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली ।वहीं कामरान ने भी 70 रनों की दर्शनीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा विनय ने नाबाद 32 एवं चंद्रकांत ने नाबाद 17 रन  बनाएं। 

Advertisements
BCA Men's Cricket विजेता टीम के आयुष Man of the Match चुना गया।
BCA Men’s Cricket विजेता टीम के आयुष Man of the Match चुना गया।

गेंदबाजी में ईस्ट चंपारण के तरफ से सकीबुल गनी ने चार एवं अफान  दो विकेट लेने में सफलता प्राप्त की । जवाब में ईस्ट चंपारण ने 45 ओवर में सभी विकेट खोकर 241 रन ही बनाएं जिसमें अमन ने 47 आशुतोष ने 44 सकीबुल ने 40 युसूफ नदीम ने 38 आजाद ने 27 एवं अरुण ने 23 रन अपनी टीम के लिए बनाए।

गेंदबाजी में वेस्ट चंपारण के  हिमांशु और ओम ने  तीन-;तीन योगेश्वर ने दो एवं आयुष ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

विजेता टीम के आयुष Man of the Match चुना गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.