Headlines

BCA Men’s Cricket Tournament अंकित के शतक की बदौलत मुजफ्फरपुर ने वेस्ट चंपारण को हराया

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 21 April : BCA Men’s Cricket Tournament अंकित के शतक की बदौलत मुजफ्फरपुर ने वेस्ट चंपारण को हराया.

अंकित कुमार सिंह ने बनाए 118 रन। देवाशीष ने लिए 4 विकेट,नमन ने 3 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

BCA Men’s Cricket Tournament

BCA Men's Cricket Tournament  अंकित के शतक की बदौलत मुजफ्फरपुर ने वेस्ट चंपारण को हराया.
BCA Men’s Cricket Tournament अंकित के शतक की बदौलत मुजफ्फरपुर ने वेस्ट चंपारण को हराया.

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बीसीए मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में मुजफ्फरपुर ने वेस्ट चंपारण को 218 रनों के विशाल अंतर से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया ।
आज स्थानीय एन आई सी ए (कपरपुरा)के खेल मैदान में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मैच में 303 रन बनाकर ऑल आउट हो गए.

BCA Men's Cricket Tournament  अंकित के शतक की बदौलत मुजफ्फरपुर ने वेस्ट चंपारण को हराया
BCA Men’s Cricket Tournament अंकित के शतक की बदौलत मुजफ्फरपुर ने वेस्ट चंपारण को हराया

जिसमें अंकित कुमार सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 118 रन बनाएं वही चिरंजीवी ने 67 एवं अतुल प्रियंका ने 27 रन अपनी टीम के लिए बनाएं ।गेंदबाजी में वेस्ट चंपारण के तरफ से चंद्रकांत ने दो हिमांशु ने दो जितेंद्र ने दो लोकेश ने एक एवं ओम कुमार ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

SKJ Law College


जवाब में खेलने उतरी वेस्ट चंपारण की पूरी टीम 21 ओवर 85 रन बनाकर ऑल आउट हो गई वेस्ट चंपारण की तरफ से आयुष ने 15 आदित्य ने 18 रनों की जितेंद्र ने 21 रन बनाए।
गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर के तरफ से देवाशीष ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं नमन ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए इन दोनों के अलावा मोहित ने दो एवं विशाल ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

SKJ Law College
BCA Men’s Cricket Tournament at NICA Ground


आज के मैन ऑफ द मैच मुजफ्फरपुर के अंकित कुमार सिंह को उनके शानदार शतक 118 रन के लिए दिया गया। इसके पहले समाज सेवी एवम मारुति सुजुकी के एम डी संजीव कुमार शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत प्रतियोगिता का उद्घाटन किया ।

द्घाटन के इस मौके पर मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय कुमार वर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया ।मौके पर जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष निशांत नीरज, सचिव संजय कुमार वर्मा, कोषाअध्यक्ष नीरज कुमार,संयुक्त सचिव अभय शाही,पूर्व सचिव रवि शंकर शर्मा, उदय शंकर शर्मा,पूर्व उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेश कुमार,मुकेश कुमार सिंह ,जयंत दे अभिजीत तिवारी,सामंत कुमार,जय प्रकाश,रतनदीप आदि मौजूद थे