Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 June : विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 05जून 2026को Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay सदातपुर मुजफ्फरपुर में जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सभी प्रशिक्षकों ने भाग लिया.

Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay विश्व पर्यावरण दिवस

इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी रामजी यादव ने कहा कि पर्यावरण केवल प्रकृति का विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन के अस्तित्व का आधार है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई तथा प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पृथ्वी का संतुलन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाए।

Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay विश्व पर्यावरण दिवस
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay विश्व पर्यावरण दिवस

कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisements
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay विश्व पर्यावरण दिवस
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay विश्व पर्यावरण दिवस

इस अवसर पर Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राकेश कुमार पाल ने कहा कि स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित सभी स्वयंसेवको ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए कहा कि वे प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
“पेड़ लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ — यही मानवता की सच्ची सेवा है।”

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.