Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 July : मुजफ्फरपुर के Bharti Shikshak PRashikshan Mahavidyalay में बी.एड. सत्र 2026–2028 के नवप्रशिक्षुओं के स्वागतार्थ ‘सत्रारंभ’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।

Bharti Shikshak PRashikshan Mahavidyalay में ‘सत्रारंभ’

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर, मुजफ्फरपुर में बी.एड. प्रथम वर्ष (सत्र 2026–2028) के नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं के स्वागत के लिए मंगलवार को ‘सत्रारंभ’ कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में आत्मीय स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, शिक्षक शिक्षा के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नवप्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना, विधिवत् पूजा-अर्चना एवं मंगलाचरण के साथ हुआ। आध्यात्मिक एवं सकारात्मक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम का मंच संचालन बी.एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं ने अत्यंत प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया। उनके संचालन की उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने सराहना की।

Advertisements
Bharti Shikshak PRashikshan Mahavidyalay में ‘सत्रारंभ’
Bharti Shikshak PRashikshan Mahavidyalay में ‘सत्रारंभ’

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सौरभ कुमार ने नवप्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं होता, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, संवेदनशीलता, अध्ययनशीलता, नैतिक मूल्यों तथा सेवा-भाव को अपने व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Bharti Shikshak PRashikshan Mahavidyalay के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप शिक्षक शिक्षा की बदलती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उत्कृष्ट, संस्कारित, उत्तरदायी एवं राष्ट्रनिष्ठ शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं डॉ. मिन्नी कुमारी ने महाविद्यालय का विस्तृत परिचय देते हुए विभिन्न विभागों, शैक्षणिक गतिविधियों, सह-पाठ्यक्रमीय कार्यक्रमों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं से नवप्रशिक्षुओं का परिचय कराया।

इसके बाद श्री शैलेन्द्र कुमार ने महाविद्यालय के नियम, अनुशासन, आचार-संहिता एवं छात्र जीवन से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए। वहीं डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र ने कक्षा संचालन, पाठ्यक्रम, आंतरिक मूल्यांकन, विद्यालय इंटर्नशिप, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं नवप्रवेशित प्रशिक्षुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का गरिमामय समापन हुआ।

Bharti Shikshak PRashikshan Mahavidyalay प्रशासन के अनुसार, ‘सत्रारंभ’ कार्यक्रम ने नवप्रशिक्षुओं में नए शैक्षणिक जीवन के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। साथ ही शिक्षक बनने के संकल्प को और अधिक मजबूत करने में यह आयोजन प्रेरणादायी साबित हुआ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.