Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 January : Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सदातपुर मुजफ्फरपुर के वंदना सभागार में “ डिजिटल युग में युवा और नवाचार” साप्ताहिक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।

Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay

संगोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से शुरू की गई। संगोष्ठी में बीएड सत्र 2025- 27 के सभी प्रशिक्षुओं ने अपने कौशल को विकसित किया। संगोष्ठी में प्रशिक्षुओं ने पी.पी. टी के द्वारा प्रस्तुति किया गया ।संगोष्ठी की अध्यक्षता डी.एल.एड के विभागाध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र और मुख्य वक्ता शैलेन्द्र मिश्र थे।

Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay
Bharti Shikshan Prashikshan Mahavidyalay

मंच का संचालन बीएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु रामाशंकर कुमार और मासूमा नाज के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। संगोष्ठी प्रमुख सरोज कुमार के निर्देशन में आयोजित की गई।संगोष्ठी में प्रशिक्षुओं ने डिजिटल युग में कम्यूटर, मोबाइल और इंटरनेट कीआवश्यकता,उपयोगिता और समाज के साथ युवा के द्वारा दुरूपयोग पर प्रकाश डाला।

Advertisements

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता शैलेन्द्र मिश्र ने भी सभी प्रशिक्षुओं को डिजिटल युग में डिजिटल सामग्री के सदुपयोग और डिजिटल संसाधनों से सुगमता से कार्य करने पर प्रकाश डालें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डी.एल.एड के विभागाध्यक्ष डॉ सतीश चन्द्र ने डिजिटल युग में युवा और नवाचार संगोष्ठी पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रशिक्षुओं को डिजिटल के साथ ही नवाचार पर कार्य करने पर प्रकाश डाला।

प्रशिक्षुओं के प्रस्तुति के आधार पर प्रथम स्थान शिवानी कुमारी क्रमांक 46, द्वितीय स्थान कोमल कुमारी क्रमांक 30 और सना फातिमा क्रमांक 78 और तृतीय स्थान धीरज कुमार क्रमांक 82 को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

संगोष्ठी में डॉ मिन्नी कुमारी,डॉ सौरभ कुमार,संजय कुमार गुप्त, मनोज कुमार और रामजी यादव उपस्थित रहे।संगोष्ठी का धन्यवाद ज्ञापित प्रशिक्षु सोनू कुमार के द्वारा ज्ञापित किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.