Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 December : आगामी 11 दिसंबर 2023 को भारतीय भाषा दिवस Bhartiya Bhasha Diwas के उपलक्ष्य में स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग एल एस कॉलेज, मुजफ्फरपुर में भारतीय भाषाओं की एकात्मकता विषय पर केंद्रित संगोष्ठी का आयोजन होगा।

Bhartiya Bhasha Diwas भारतीय भाषाओं की एकात्मकता विषय पर केंद्रित संगोष्ठी

संगोष्ठी में हिन्दी,संस्कृत,उर्दू के अतिरिक्त बिहार की अन्य भाषाओं मैथिली,बज्जिका,भोजपुरी,मगही और अंगिका के साहित्यकार और विशेषज्ञ शामिल रहेंगे।इस अवसर पर बिहार की विविध लोकभाषाओं से जुड़ी हुई रचनाओं की प्रस्तुति का कार्यक्रम भी रहेगा।

Bhartiya Bhasha Diwas भारतीय भाषा दिवस पर LS College में 11 दिसंबर को संगोष्ठी
Bhartiya Bhasha Diwas भारतीय भाषा दिवस पर LS College में 11 दिसंबर को संगोष्ठी

भोजपुरी विभाग के अध्यक्ष प्रो जयकांत सिंह ने कहा कि सभी भाषाओं के शिक्षक और छात्र इस अवसर पर एकसाथ आयेंगे तो भारतीय भाषाओं के मध्य एकात्मता का भाव विकसित होगा। एल एस कॉलेज के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो प्रमोद कुमार ने कहा कि इस शहर में सभी भाषाओं के विशेषज्ञों को एक साथ मिलकर विमर्श की शुरुआत एक ऐतिहासिक कदम होगा और इससे मुजफ्फरपुर शहर के सभी भाषाओं के साहित्यकारों के बीच एक संवाद का मार्ग प्रशस्त होगा।

Advertisements

एल एस कॉलेज, के प्राध्यापक और भारतीय भाषा मंच के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजेश्वर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के आग्रह पर देश भर के संस्थानों में विगत वर्ष से 11दिसंबर को तमिल भाषा के साहित्यकार श्री सुब्रहण्याम भारती की जयंती पर भारतीय भाषा दिवस मनाने का प्रयास हो रहा है।

इस कड़ी में ऐतिहासिक एल एस कॉलेज में भी ऐसा होता है तो पूरे बिहार के लिए एक सकारात्मक संदेश जाएगा।इस अवसर पर हिन्दी विभाग के प्रोफेसर राजीव झा, डा विजय कुमार, डा राधा कुमारी, डा शिवेंद्र मौर्य संस्कृत विभाग से डा राजीव कुमार, डा शिवदीपक शर्मा, दर्शनशास्त्र से प्रो राजीव कुमार,प्रो जफर इस्लाम इत्यादि उपस्थित रहे।

#Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.