www.goltoo.in

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने वाराणसी में की आत्महत्या, होटल में मिला शव

March 26, 2023 | by Goltoo

dubey
Bhojpuri actress Akanksha Dubey commits suicide in Varanasi, dead body found in hotel

Varanasi 26 March :​ सारनाथ के बुद्धा सिटी कालोनी स्थित होटल सुमेन्द्रा के कमरा नंबर 105 में भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (25) ने रविवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम कमरे की जांच कर साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

भोजपुरी फिल्मों की हिट एक्ट्रेस


​भोजपुरी सिनेमा की हिट एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ​आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की क्वीन भी कहा जाता है। अपने करियर में अकांक्षा ने कई हिट फिल्में दी हैं और लगभग सभी भोजपुरी सुपरस्टार्स संग स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। वह इंडस्ट्री की ग्लैमरस एक्ट्रेसेज में भी शुमार हैं। एक्ट्रेस की मौत की खबर उनके फैंस के लिए दिल तोड़ने वाली है।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे
File image of Actress Akansha

जन्मदिन समारोह में होने गयी थी शामिल


एक्ट्रेस 25 मार्च को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होटल से बाहर एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गयी थी। देर रात करीब 1 बजकर 55 मिनट पर वह वापस होटल लौटी। इसके बाद उन्होंने अपने केयर टेकर रेखा मौर्या से अपने कमरे की चाबी मांगी। चाबी लेकर वह अपने कमरे में चली गई।

फिल्म का नाम : लायक हूं मैं नालायक नहीं

रविवार को नाटी इमली क्षेत्र में भोजपुरी फिल्म लायक की शूटिंग के लिए सेट से 10 बजे राहुल के मोबाइल पर फोन आया हीरोइन को लेकर आओ। इसके बाद राहुल ने दरवाजा खटखटाया व कालबेल दबाया। कोई आवाज न आने पर मैनेजर रितेश कुमार मेहता को सूचित किया। रितेश ने इंटरकाम से फोन किया। कोई आवाज न आने पर मास्टर चाभी से कमरा खोला तो भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे दुपट्टे से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। होटल मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।

#akanshadubey #bhojpuriactress #bhojpurifilm

RELATED POSTS

View all

view all