Headlines

National Targetball Championship में बिहार को तीसरा स्थान

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 30 May : National Targetball Championshi: 26 से 30 मई को मथुरा उत्तर प्रदेश में आयोजित 10वीं सीनियर नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप में बिहार टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। टारगेटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया की तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में बिहार टीम ने मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम को 19–12 से हराया। वही मिक्स सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में भी बिहार को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

SKJ Law College
Bihar Targetball Team

तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में बिहार से महाराष्ट्र को 11–6 से हराया। ट्राफी बिहार टीम के कप्तान आकाश सहित टीम को दी गई। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया की टीम के वापसी के बाद उनका सम्मान समारोह आयोजित की जाएगी।

उपलब्धि पे सभी जिला सचिव, डॉक्टर सुधीर कुमार सिन्हा, निदेशक निर्मला जयप्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन, महेंद्र प्रसाद, निदेशक शारीरिक शिक्षा एल एस कॉलेज, नवीन कुमार, अवध नरेश सिंह, लालबाबू सिंह, प्रवीण वर्मा आदि ने बढ़ाई दी।

#targetball #news #Biharnews