www.goltoo.in

Bihar Cricket News : SGFI U19 Cricket Rajgir जमुई, शेखपुरा, कटिहार और गया सेमीफाइनल में

March 8, 2022 | by Goltoo

IMG-20220308-WA0124

Rajgir 8 March : राजगीर में खेले जा रहे हैं एसजीएफआई अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज गया और बांका के बीच खेले गए मैच में गया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 121 रनों का लक्ष्य रखा 7 विकेट के नुकसान पर जिसमें विकी रंजन 52 रोहित 20 यशराज ने अट्ठारह का योगदान दिया.
बांका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अविनाश ने दो विकेट लिए हर्ष ने एक मलिक ने एक राजकुमार ने भी 1 विकेट लिए. लक्ष्य का पीछा करते हुए बांका टीम 33 रनों से हार गई. गया की गेंदबाजी में रोहित यस में 1 विकेट लिए विकी ने तीन विकेट लिए प्रिंस ने 1 विकेट.

दूसरा मैच कटिहार और नवादा के बीच खेला गया. नवादा बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाये 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर है जिसमें दीपक कुमार ने 26 रन बनाए रोहित ने 21 रन रोशन ने 11 रन का योगदान दिया. कटिहार की गेंदबाजी में राजा ने एक विकेट लिया अभिषेक आदित्य ने दो-दो विकेट लिए कटिहार और नवादा के बीच खेले गए मैच को कटिहार ने 6 विकेट से जीत लिया जिसमें अभिषेक 18 रन कटिहार की तरफ से हर्ष राज ने 21 रनों का योगदान दिया

तीसरा मैच जो शेखपुरा और सहरसा के बीच खेला गया. शेखपुरा 12 रनों से विजय हुई. शेखपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए जिसमें गौरव ने 21 संजीव ने 15 रन और कन्हैया ने १० रन बनाए. सहरसा की बल्लेबाज इस प्रकार रही साहिल ने 24 रन हर्ष ने भी 24 रनों का योगदान दिया.

अररिया और जमुई के बीच खेले गए मैच में जमुई ने 5 विकेट से अररिया को हरा दिया. अररिया ने 74 रन बनाया जिसमें राकेश 19 रन ने बनाया उज्जवल ने १३ रन बनाया . जमुई की गेंदबाजी में ईशान ने चार विकेट लिए. जमुई की बल्लेबाजी में भी बहुत विभव 28 रन बनाए राजा ने 13 रनों का योगदान दिया. अररिया की तरफ से तनवीर ने तीन विकेट लिए.

कल 9 मार्च को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा.
पहल सेमीफइनल फाइनल जमुई और शेखपुरा के बीच
दूसरा सेमीफइनल कटिहार और गया के बीच

#Biharnews #cricket #Rajgir

RELATED POSTS

View all

view all