www.goltoo.in

Bihar Cricket News : SGFI-U19 Cricket राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट अंडर-19 बालक प्रतियोगिता,सारण ,खगड़िया विजयी

March 5, 2022 | by Goltoo

e5517171-329a-44ed-ba57-dc18f816c089

Rajgir 5 March : SGFI-U19 Cricket राजगीर के जवाहर नवोदय विद्यालय में में खेले जा रहे हैं राज्य स्तरीय विद्यालय क्रिकेट अंडर-19 बालक प्रतियोगिता मैं 5 मार्च को खेले गए मैच के परिणाम इस प्रकार हैं. सारण और सिवान के बीच खेला गया मैच सिवान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. सिवान ने 10 ओवरों में 38 रन बनाए 10 विकेट खोकर जवाब में खेलने उतरी सारण की टीम ने 38 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवर में 2 विकेट खोकर 43 रन बनाए. इस तरह से सारण ने सिवान को 8 विकेट से हरा दिया.

5 मार्च को खेले गए दूसरे मैच में खगड़िया और रोहतास के बीच खेला गया. खगड़िया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था .10 ओवर में 9 विकेट खोकर 92 रन बनाए. खगड़िया की तरफ से सौरभ ने 38 रनों का योगदान दिया. जवाब में खेलने उतरी रोहतास की टीम गेंदबाजी में सुधांशु ने दो विकेट लिए.

जवाब में खेलने उतरी रोहतास की टीम 92 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहतास की टीम 10 ओवर में केवल 69 रन बना सके 6 विकेट के नुकसान पर. रोहतास की तरफ से अमित ने 15 रन का योगदान दिया. खगड़िया की गेंदबाजी में अभिजीत ने दो विकेट लिए और सुमित ने भी दो विकेट लिए. इस तरह से खगड़िया ने रोहतास को 21 रनों से हरा दिया.

जैसा कि हम सभी जानते हैं जवाहर नवोदय विद्यालय में खेला जा रहा है जो 2 मार्च से लेकर 11 मार्च तक चलेगी.6 मार्च को खेले जाने वाले मैच हैं सीतामढ़ी और गया के बीच, कैमूर मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और अररिया के बीच, जमुई और मधुबनी के बीच तथा दरभंगा और से शेखपुरा के बीच.

#rajgir #cricket #biharnews

RELATED POSTS

View all

view all