Headlines

Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर के व्यक्ति ने पटना में फैला रखा है ऑनलाइन गांजा का जाल.

Service Regularization
Advertisements

मुजफ्फरपुर के व्यक्ति ने पटना में फैला रखा है ऑनलाइन गांजा का जाल


Patna 18 April : मुजफ्फरपुर के व्यक्ति ने पटना में फैला रखा है ऑनलाइन गांजा का जाल. पटना में गांजा की ऑनलाइन तस्करी करने वाला मुजफ्फरपुर का युवक गिरफ्तार किया गया है. पटना में गांजा और नशीले पदार्थों की तस्करी ऑनलाइन की जा रही है. जिस शख्स को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है वह मुजफ्फरपुर का रहने वाला बताया जा रहा है.

Service Regularization

व्हाट्सएप पर आज दुनिया आकर सिमट गई है. सभी चीजें ऑनलाइन आर्डर अब व्हाट्सएप पर होती है. अब गांजा भी व्हाट्सएप पर आर्डर किए जा रहे हैं और पेटीएम के माध्यम से गांजा की कीमत ही भेजी जाती है. बिहार में ऑनलाइन गांजा की तस्करी का यह अनूठे मामले का खुलासा हुआ है.


शराबबंदी के बाद से ही शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी मोबाइल के माध्यम से शुरू गई थी. अभी भी मोबाइल पर शराब मंगाई जाती है बिहार के कई इलाकों में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी. इसी बीच नया मामला सामने आया है गांजा तस्करी का.

Service Regularization


पटना पुलिस ने मुजफ्फरपुर के मुन्ना कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है जो मुजफ्फरपुर के बताया जा रहा है.इसके पास से 150 ग्राम गांजा भी बरामद हुआ जिसकी कीमत 20 हजार बताई जा रही है. ऑनलाइन गांजा बेच कर पेटीएम से पैसे लेता था. आरोपी कई बार जेल जा चुका है. पटना के राजीव नगर में किराए के मकान में रहता है. आगे छानबीन जारी है.आनेवाले दिनों में कुछ और नशे के धंधे में लगे लोगों के गिरफ्तार होने की संभावना है.

Service Regularization

#Biharnews #Muzaffarpurnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *