Patna 1 April : बिहार में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है. बिहार के नवादा शहर में 3 लोगों की हत्या एक साथ हो गई है. बिहार के नवादा शहर में एक युवक ने पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी है. नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर खुद गोविंदपुर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. तीन-तीन लोगों, अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या करने के बाद युवक गोविंदपुर थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर देता है.
माधवपुर गांव से सटे एक पुराने झोपड़ी में आरोपी ने अपनी पत्नी और दोनों बेटियों की निर्मम हत्या कर दी है. मृतक का नाम सावित्री देवी साथ में 1 साल की बेटी काजल और 2 साल की बेटी दिव्या शामिल है.
P.M. Narendra Modi : परीक्षा पे चर्चा की झलकियाँ – GoltooNews https://t.co/zSCkCZvlzL #ParikshaPeCharcha pic.twitter.com/mHJKuNH21j
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 1, 2022
.
हत्या करने के बाद हत्यारा दीपक चौधरी गोविंदपुर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर देता है. पुलिस कर्मियों के समक्ष वह बताता है कि तीन हत्या कर आत्मसमर्पण करने आया है. हत्यारे को खुद थाने में आकर सूचना देने के बाद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को भी दी गई उसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.

पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नवादा पुलिस दीपक चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पति-पत्नी में अक्सर झगड़े हुआ जैसा कि गांव वालों ने बताया. पत्नी सावित्री देवी अपने दोनों बच्चों को लेकर खाना के साथ खेत में पहुंची तो किसी कारणवश विवाद हो गया और आरोपित ने पत्नी और दोनों मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी. गांव वालों के अनुसार हत्यारे की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है और घटना के कारणों का स्पष्ट कारण भी नहीं पता चल सका है.
#Biharnews #Triplemurder #Crimenews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।