www.goltoo.in

P.M. Narendra Modi : परीक्षा पे चर्चा की झलकियाँ

April 1, 2022 | by Goltoo

pm3

आज के #ParikshaPeCharcha की झलकियाँ
ध्यान बहुत सरल है।
आप जिस पल में हैं, उस पल को जीने की कोशिश कीजिए। अगर आप उस पल को जी भरकर जीते हैं तो वो आपकी ताकत बन जाता है
ईश्वर की सबसे बड़ी सौगात वर्तमान है। जो वर्तमान को जान पाता है, जो उसे जी पाता है, उसके लिए भविष्य के लिए कोई प्रश्न नहीं होता है.

All imges from Twitter


हर विद्यार्थी को लगता है कि मुझे याद नहीं रहता है, ये मैं भूल गया।
लेकिन आप देखेंगे कि एग्जाम के समय पर अचानक ऐसी चीजें निकलने लगेंगी के आप सोचेंगे कि मैनें तो कभी इस विषय को छुआ तक नहीं था, लेकिन अचानक सवाल आ गया और मेरा जवाब भी बहुत अच्छा रहा।
खुद को जानना बहुत जरूरी है। उसमें भी कौन सी बातें हैं जो आपको निराश करती हैं, उन्हें जानकर अलग कर लें। फिर आप ये जाने लें कि कौन सी बातें आपको सहज रूप से प्रेरित करती हैं।
आप स्वयं के विषय पर जरूर विश्लेषण कीजिए।

Adv banner


पहले के समय में जब शिक्षा की बात आती थी तो मां बाप सोचते थे कि बेटे को पढ़ाना चाहिए और कभी कभी कुछ लोग ये भी सोचते थे कि बेटी को पढ़ाकर क्या करना है, वो तो ससुराल जाएगी और जिंदगी का गुजारा कर लेगी, पहले इस मानसिकता का एक कालखंड था।

पीएम
@admin

#ParikshaPeCharcha #PMModi

RELATED POSTS

View all

view all