Headlines

Bihar News : सीतामढ़ी के पूर्व सांसद नवल किशोर राय का निधन

Shaheed Diwas
Advertisements

Sitamarhi 16 April : सीतामढ़ी के पूर्व सांसद नवल किशोर राय का निधन, दिल्ली में इलाज के दौरान ली आखिरी सांस, नवल किशोर राय 1999 में जनता दल यूनाइटेड की टिकट पर सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे, 1998 में पुपरी विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल कर विधायक भी बने थे.

Shaheed Diwas
File Image Nawal Kishore Rai


सीतामढ़ी के पूर्व सांसद नवल किशोर राय का निधन हो गया है. दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान में आज आखिरी सांस ली. नवल किशोर राय 1999 में जनता दल यूनाइटेड के टिकट पर सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. 1998 में पुपरी विधानसभा के उपचुनाव में जीत हासिल कर विधायक भी बने थे. नवल किशोर राय का जन्म 1 जनवरी 1960 को चैनपुरा सीतामढ़ी जिले में हुआ था. सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से 10वीं 11वीं और 13वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे अपने पीछे पत्नी रामदुलारी राय तीन पुत्रियां और एक पुत्र को छोड़ गए हैं.

Shaheed Diwas


उनका राजनीतिक जीवन जनरल सेक्रेटरी युवा जनता दल के रूप में 1989 में शुरुआत शुरू हुआ था. 1991 में पहली बार 10 वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे. 1996 में 11वीं लोकसभा के लिए दोबारा चुने गए. 1999 में तीसरी बार लोकसभा पहुंचे. नवल किशोर राय जेपी आंदोलन की उपज हैं. जेपी मूवमेंट से जुड़े थे 1974 और 77 के बीच हुआ था .और काफी दिनों के लिए जेल भी गए थे. 1980 और 81 के किसान आंदोलन में भी इनकी भागीदारी थी.

#Sitamarhi #Biharnews