Muzaffarpur News
Advertisements

मुज़फ़्फ़रपुर के कई इलाको की बिजली रहेगी बाधित,संग्रह कर लें जल


Muzaffarpur 17 April : मुजफ्फरपुर में चल रहे स्मार्ट सिटी परियोजना कार्य अंतर्गत एक साथ कई कार्य होने से मुजफ्फरपुर नगर के हालत चरमरा गए हैं,कहीं नाले तो कही सड़क कहीं कल्वर्ट बनने से परेशानी बढ़ गई है. इसी बीच बिजली के पोल और तारों को भी शिफ्ट करना है.

इस कारण सदर अस्पताल रोड कंपनी बाग बैंक रोड सूतापट्टी नवयुवक समिति तिलक मैदान धर्मशाला इस्लामपुर टावर चौक जवाहरलाल रोड कल्याणी चौक मोती झील कि बिजली 5 घंटे बंद रहेगी सुबह 7:00 से 8:00 के बीच कटेगी और 12:00 बजे तक बंद रहेगी.

Advertisements

स्मार्ट सिटी मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीन कार्य के दौरान बिजली पोल और तार की शिफ्टिंग को लेकर मुजफ्फरपुर के मध्य में लगभग 15 से ज्यादा इलाकों की सुबह 5 घंटे बिजली बंद रहेगी. भीषण गर्मी में जल संकट हो सकता है. जल संग्रह जरूर कर ले समय रहते. इन इलाके के लोगों को घरों में पानी संग्रह करने की सलाह दी जाती है. आरसीडी द्वारा हाईटेंशन तार के पोल को शिफ्ट को लेकर खादी भंडार और कैलाश सीमेंट गली, सराय सैयद कॉलोनी पांडे गली पशुपति लेन आदित्य विजन अदि इलाकों की बिजली सुबह 7:00 से 11:00 बंद रहेगी. कन्हौली इलाके में सड़क निर्माण बाधित है. बीच सड़क पर बिजली के तार और बड़े-बड़े वृक्ष है. इन सब को देखकर तो यही लगता है कि शहर के ज्यादातर हिस्सों में बिजली बाधित रहेगी दोपहर तक.

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.