Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 12 September : RDS College, मुजफ्फरपुर के अंग्रेजी विभाग में भारतीय काव्यशास्त्र पर सेमिनार आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. के.के. झा समेत कई विद्वानों ने कविता की सुंदरता, शिल्प, आलोचना और सांस्कृतिक महत्व पर विचार साझा किए।

RDS College में भारतीय काव्यशास्त्र पर संगोष्ठी

RDS College में भारतीय काव्यशास्त्र पर संगोष्ठी

रामदयालु सिंह महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में भारतीय काव्यशास्त्र पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

RDS College में भारतीय काव्यशास्त्र पर संगोष्ठी

मुख्य वक्ता प्रो. के.के. झा ने अपने व्याख्यान में कहा कि भारतीय काव्यशास्त्र में कविता की सुंदरता और शिल्प का प्रमुख स्थान है। उन्होंने बताया कि रस, ध्वनि, अलंकार, रीति और गुण जैसे तत्व कविता को विशिष्ट बनाते हैं। कविता कवि को न केवल प्रसिद्धि दिलाती है, बल्कि उसे आनंद और आत्मसंतोष भी प्रदान करती है।

Advertisements
RDS College में भारतीय काव्यशास्त्र पर संगोष्ठी

पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिता सिंह ने कहा कि कविता जीवन के मूल्यों को स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। वहीं, डॉ. नीलिमा झा ने इंगित किया कि अंग्रेजी काव्यशास्त्र आलोचनात्मक सोच, भाषाई विश्लेषण और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करता है।

RDS College में भारतीय काव्यशास्त्र पर संगोष्ठी

प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि अंग्रेजी काव्यशास्त्र सांस्कृतिक जागरूकता, सहानुभूति और वैश्विक समझ को विकसित करता है। साहित्य समाज, सत्ता और मानवता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उठाने में भी सहायक होता है।

RDS College
RDS College में भारतीय काव्यशास्त्र पर संगोष्ठी
RDS College

कार्यक्रम में अन्य विभागों के शोक्षक भी मौजूद रहे तथा अंग्रेजी विभाग के सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.