Muzaffarpur 19 November : 21वीं बिहार राज्य पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 में पद्मश्री प्रमोद भगत बिहार के पैरा शटलरो का बढ़ायेंगे हौसला I

बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं अरुणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 21वीं बिहार राज्य पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन पैरा गेम्स एसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर के द्वारा किया गया है I टूर्नामेंट का आयोजन 20 नवंबर 2022 को स्थानीय पं. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम परिसर के इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, सिकन्दरपुर, मुजफ्फरपुर में किया जा रहा है.
एक्ट्रेस तबस्सुम का 78 साल की उम्र में दिल का दौरा से हुआ निधन – GoltooNews https://t.co/bS8wroebkE #TABASSUM
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) November 19, 2022
ट्रस्ट के सचिव सह आयोजन सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे बिहार राज्य के विभिन्न जिले के कुल 54 खिलाड़ी भाग लेंगे I प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण विश्व कप विजेता एवं टोक्यो ओलंपिक 2020 के स्वर्ण पदकधारी अर्जुन अवार्डी एवं मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड प्राप्त पद्मश्री प्रमोद भगत होंगे I प्रमोद हाजीपुर के रहने वाले हैं I प्रतियोगिता कुल 6 वर्ग में आयोजित की जाएगी I संचालन हेतु तैयारियाँ जोर शोर से चल रही है I समस्त जानकारी संघ के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने दी I
#parabadminton #parashuttler #muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।