Sports
Advertisements

Muzaffarpur 9 August : आगामी Bihar State Amateur Boxing championship 2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रतियोगिता का आयोजन तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, झपहां, मुजफ्फरपुर में किया जाना है।

Bihar State Amateur Boxing championship 2026

आगामी Bihar State Amateur Boxing championship 2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रतियोगिता का आयोजन तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, झपहां, मुजफ्फरपुर में किया जाना है।

इसी सिलसिले में बिहार एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं मुजफ्फरपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने आज तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन का वेन्यू विजिट एवं निरीक्षण किया। इस दौरान तिरहुत कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन के शासी निकाय सदस्य व सं सचिव श्री मनीष कुमार जी से मुलाकात कर चैंपियनशिप के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisements
Bihar State Amateur Boxing championship 2026 को लेकर तिरहुत कॉलेज का दौरा
Bihar State Amateur Boxing championship 2026 को लेकर तिरहुत कॉलेज का दौरा

प्रतिनिधिमंडल में बिहार एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री धीरज पांडेय जी, मुजफ्फरपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना ठाकुर जी एवं उपाध्यक्ष श्री एम. एन. कौसर जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

वेन्यू विजिट के दौरान स्टेडियम, खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, पेयजल, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया।
श्री मनीष कुमार जी के साथ खिलाड़ियों के रहने एवं प्रतियोगिता के दौरान उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को समय से पहले सुनिश्चित किया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन एवं दोनों बॉक्सिंग एसोसिएशन के बीच बेहतर समन्वय के साथ चैंपियनशिप को सफल एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार राज्य एमेच्योर बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 मुजफ्फरपुर में एक सफल एवं यादगार खेल आयोजन साबित होगी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.