Headlines

Bihar State Jr. Volleyball Championship मुजफ्फरपुर जिला जूनियर वालीबॉल टीम घोषित

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 2 November : बिहार राज्य जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए मुजफ्फरपुर जिला जूनियर वालीबॉल टीम घोषित. दिनांक 3 नवंबर से 6 नवंबर तक बेगूसराय जिला के दुलारपुर में आयोजित बिहार राज्य जूनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल (बालक)टीम का गठन चयन प्रतियोगिता के आधार पर किया गया।

Shaheed Diwas
मुजफ्फरपुर जूनियर जिला वॉलीबॉल टीम

गौरतलब है कि दिनांक 23 अक्टूबर को स्थानीय राम दयालु सिंह महाविद्यालय के वॉलीबॉल ग्राउंड में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसके आधार पर 18 खिलाड़ियों का चयन सात दिवसीय कैंप के लिए किया गया। कैंप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर 12 सदस्य मुजफ्फरपुर जूनियर जिला वॉलीबॉल टीम का गठन किया गया।

मुजफ्फरपुर जूनियर जिला वॉलीबॉल टीम इस प्रकार है, दुर्गा नंदन (कप्तान), प्रसून सौरव, प्रिंस कुमार मोहम्मद इरफान रजा,आदित्य राज,शाश्वत संतोष, मोहम्मद शाहिल,आदर्श कुमार,मोहम्मद शोएब,विष्णुवर्धन,अंशु कुमार शुभांशु शुभम, अतिरिक्त खिलाड़ी ऋतुराज,सत्यम कुमार। वही दल प्रभारी ऋषभ राज तथा कोच करुणेश कुमार को बनाया गया है।

Shaheed Diwas


चयनकर्ता की भूमिका में पूर्व सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी कमल भसीन ,राम दयालु सिंह महाविद्यालय के स्पोर्ट्स डायरेक्टर रवि शंकर कुमार एवं राष्ट्रीय निर्णायक करुणेश कुमार रहे।


इस आशय की जानकारी जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव श्री पारस प्रसाद गुप्ता ने दिया।

#Volleyball #Muzaffarpurvolleyball #Biharvolleyball