Headlines

Bihar State Targetball Association द्वारा Champion Bihar Targetball Team सम्मानित

SKJ Law College
Advertisements

बिहार टारगेटबॉल टीम को किया गया सम्मानित

Muzaffarpur 17 April : तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित सब जूनियर एवम सेंगारेडी में आयोजित जूनियर नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन प्रदर्शन करने वाली बिहार टीम को बिहार राज्य टारगेट बॉल संघ के द्वारा सम्मानित किया गया । राज्य संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया कि सब जूनियर एवं जूनियर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का नाम रौशन किया।

SKJ Law College

SKJ Law College

सब जूनियर बालिका वर्ग में बिहार टीम चैंपियन बनी थी वही बालक वर्ग में बिहार टीम उपविजेता रहे, जूनियर नेशनल में बालक वर्ग में बिहार टीम अ पराजय रहते हुए चैंपियन बनी। बिहार राज्य डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बेहतरीन प्रदर्शन कर लौटी बिहार टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर निदेशक शारीरिक शिक्षा लंगट सिंह कॉलेज महेंद्र प्रसाद, कबड्डी संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार, सचिव अवधेश सिंह, रौशन कुमार, सीनियर नेशनल टीम के कप्तान अकाश, रागिनी ठाकुर, टीम मैनेजर इनायतुल्लाह शाहिद, टीम कोच अभिनव आनंद उपस्थित थे।

#Targetball #Bihartargetball #Muzaffarpur