Headlines

Bihar State Youth Basketball : राज्य स्तरीय युथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कांटे की टक्कर में मुजफ्फरपुर बालिका टीम उपविजेता रही

goltoonews goltoonews
Advertisements

फाइनल के अद्भुत मुकाबले में पटना ने मुजफ्फरपुर को 34 – 26 से पराजित किया

Bhagalpur 5 September : राज्य स्तरीय युथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर बालिका टीम उपविजेता रही।
भागलपुर में आयोजित 9 वीं राज्य स्तरीय युथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता ( बालिका) के अंतिम दिन पहले सेमीफाइनल में पटना ने गया को 34 – 21 अंको से पराजित किया, दूसरे सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर ने सारण को 18-11अंको से पराजित किया। फाइनल में पटना ने मुजफ्फरपुर को 34 – 26 से पराजित किया। तीसरे स्थान पर सारण ने गया को 28 – 26 से हराया। विनय शंकर एवं शम्स तबरेज का योगदान सराहनीय रहा। जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद दत्ता, सचिव अखिलेश मणि एवं संघों के सदस्यों ने टीम को बधाई दी।

Shaheed Diwas
Winner and Runner up Team together
Shaheed Diwas
Runner-up Muzaffarpur Basketball Team मुजफ्फरपुर बालिका टीम उपविजेता

आपको बता दें कल हुए खले में पहला मुकाबला बांका से किया जिसे मुजफ्फरपुर की टीम ने आसानी से जीत लिए .बांका को मुजफ्फरपुर ने 29-2 से हराया. आज का दूसरा मुकाबला मेजबान भागलपुर से हुआ जिसे बालिकाओं ने 18-10 से जीत लिया था.

#sportsnews #basketball #youtbasketball