Muzaffarpur 13 April : B.R.A. Bihar University बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ ने सीनेट की कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न होने पर कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय एवं कुलसचिव डॉ संजय कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ
अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि विगत 16 महीने में कुलपति के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल के साथ-साथ चतुर्दिक विकास के कार्य हुए हैं। विश्वविद्यालय का कई महत्वपूर्ण संस्थानों से एमओयू का होना शोध एवं उच्च शिक्षा की दिशा में काफी बेहतर कदम है। इससे विश्वविद्यालय की एक नई पहचान बनी है। उम्मीद है कुलपति महोदय के मार्गदर्शन में बिहार विश्वविद्यालय एक मॉडल विश्वविद्यालय के रूप में अपनी पहचान बनाएगा।
संघ ने विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ ने निर्विरोध चयनित व निर्वाचित सभी सम्मानित सिंडिकेट सदस्य व एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उम्मीद जताई है कि सम्मानित सदस्यों द्वारा छात्र एवं शिक्षक हित में माकूल मुद्दे उठाए जाते रहेंगे।
वहीं संघ ने सभी सीनेट सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है जिन्होंने छात्र, कर्मचारी एवं शिक्षक हित में महत्वपूर्ण सवाल उठाएं हैं।
अतिथि प्राध्यापक संघ ने विधान परिषद सदस्य प्रो संजय कुमार सिंह के प्रति भी आभार प्रकट किया जिन्होंने छात्रों की बढ़ती संख्या और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने की दिशा में पद सृजन करने की मांग उठाई, साथ ही सरकार में सरेंडर किए गए लगभग 350 पद को सरकार से मांग करने की भी बात उठाई। उन्होंने यूजीसी के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि फिलहाल विश्वविद्यालय 20% अतिरिक्त पद का सृजन कर अतिथि प्राध्यापकों से सेवा ले सकती है।इस दिशा में उन्होंने विश्वविद्यालय को सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।
संघ आशा करता है कि सब लोग मिलकर विश्वविद्यालय के चतुर्दिक विकास में अपना सहयोग करेंगे।
Bihar University में सिंडिकेट एकेडमिक काउंसिल चुनाव संपन्न https://t.co/bs0VBBxJ3W #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai @LS_College pic.twitter.com/wsgucw4RNM
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 12, 2025
संघ के महासचिव डॉ राघव कुमार, डॉ नितेश कुमार, डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ अर्चना शर्मा, डॉ राकेश कुमार, डॉ राकेश रंजन, डॉ संजय कुमार यादव, डॉ रंजीत कुमार, डॉ दिगंबर झा, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ रामकृष्ण, डॉ मोमिता बनर्जी, डॉ सीमा सिंह, डॉ मीनू कुमारी आदि ने सभी निर्वाचित सिंडिकेट एवं अकादमिक कौंसिल सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।