Headlines

Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ ने जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव को सौंपा ज्ञापन

SKJ Law College
Advertisements

मुजफ्फरपुर, 28 सितंबर 2024 – Bihar University के अतिथि प्राध्यापकों ने आज एलएस कॉलेज सभागार में आयोजित “बिहार संवाद- बुद्धिजीवियों से विमर्श” कार्यक्रम के दौरान जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा को अपनी सेवा समायोजन से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा। अतिथि प्राध्यापकों ने श्री वर्मा का बुके और शाल देकर स्वागत किया और उनके सामने अपनी प्रमुख समस्याओं और मांगों को रखा।

Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ

इस अवसर पर श्री मनीष कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में अतिथि प्राध्यापकों के उच्च शिक्षा में योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, “अतिथि प्राध्यापकों ने उच्च शिक्षा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी शैक्षणिक गतिविधियों के कारण बिहार में उच्च शिक्षा में सकारात्मक बदलाव आया है। उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुँचाया जाएगा, और उनकी सेवा को 65 वर्ष तक विस्तारित करने की दिशा में पहल की जाएगी।”

Bihar University अतिथि प्राध्यापक संघ ने सेवा समायोजन के मुद्दे पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव को सौंपा ज्ञापन

अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि पिछले 5-6 वर्षों में अतिथि प्राध्यापकों ने गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने मांग की कि इन प्राध्यापकों की सेवा का समायोजन 65 वर्ष तक के लिए किया जाना चाहिए।

इस कार्यक्रम में डॉ. राघव कुमार, डॉ. सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ. नितेश कुमार, डॉ. राकेश रंजन, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. स्मिता, डॉ. प्रिया, डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. ममता कुमारी, डॉ. मंजुल श्री, डॉ. नीलू, डॉ. नाहिद कौशर और डॉ. जय श्री सहित सैकड़ों अतिथि प्राध्यापक उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से अतिथि प्राध्यापकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को प्रभावी रूप से उठाया और उनके समाधान की दिशा में उम्मीद जताई।