Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 December : Bihar University News बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध गणितज्ञ डॉ उमेश कुमार श्रीवास्तव को विश्व स्तर के अंतरराष्ट्रीय संस्था इमबिक द्वारा कोलकाता के साल्ट लेक सिटी स्थित इंडी स्मार्ट होटल में आयोजित 17वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2023 में सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में पांच महादेशों के 123 वैज्ञानिक गणितज्ञ के बीच डॉ उमेश ने अपने गणितीय शोध पत्रों का शानदार प्रस्तुतीकरण किया।

Bihar University News

Bihar University News डॉ उमेश को मिला अंतरराष्ट्रीय शोध दर्पण अवार्ड
Bihar University News डॉ उमेश को मिला अंतरराष्ट्रीय शोध दर्पण अवार्ड


अमेरिकी गणितज्ञ कार्ल स्वोपस के हाथों उन्हें शोध दर्पण अवार्ड के साथ $300 की सम्मान राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही अमेरिकी गणितज्ञ के द्वारा साल में शोध छात्रों के दस सिनॉप्सिस को रिव्यू करने हेतु तीन हजार डॉलर का आकर्षक उपहार भी प्रदान किया गया।


इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ ओपी राय, सीसीडीसी डॉ अमिता शर्मा, विकास पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार, बीएचयू के गणितज्ञ प्रो अरविंद कुमार सिंह, प्रो एलपी सिंह, नैक सलाहकार प्रो एन के अग्रवाल, प्रो चंद्रशेखर प्रसाद, डॉ ललित किशोर, विधायक श्री विजेंद्र चौधरी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

#Biharuniversity #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.