Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 June : Bihar University News में आज एस के जे लॉ कॉलेज के सभागार में संबद्ध अनुदानित महाविद्यालय संघर्ष मोर्चा बिहार विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शिक्षकों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर प्रो संत ज्ञानेश्वर की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक किया।

Bihar University News शिक्षक विश्वविद्यालय में करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

Bihar University News शिक्षक विश्वविद्यालय में करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण मांगों पर निर्णय लिया गया।
*सत्र 2014-17 के अनुदान की राशि विमुक्त करने में विश्वविद्यालय द्वारा अनावश्यक विलंब के विरुद्ध आंदोलन का रुख अपनाया जाएगा
*उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पारिश्रमिक भुगतान में विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे टाल मटोल पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
*पूर्व से निर्धारित आंतरिक परीक्षा के मूल्यांकन पारिश्रमिक भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित हो।
*शोध कार्य में संबंध कॉलेज के शिक्षकों को पर्यवेक्षक व निदेशक बनाया जाए।
*सभी महाविद्यालयों में ईपीएफ खाता खुलवाया जाए।
*सभी कॉलेजों में शासी निकाय का गठन जल्द सुनिश्चित किया जाए।
*ठहराव भत्ता ₹1000 करना और अनुषांगिक भत्ता ₹500 का भुगतान किया जाए।
*ऑनलाइन नामांकन शुल्क में ₹300 प्रति छात्र की दर से संबद्ध महाविद्यालय को भुगतान यथाशीघ्र किया जाए।

उपर्युक्त मांग विश्वविद्यालय द्वारा जल्द पूरा नहीं होने की स्थिति में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Advertisements

बैठक में प्रो सुनील कुमार, प्रो ललन शर्मा, प्रो पी के शाही, प्रो घनश्याम ठाकुर, प्रो विजय वर्मा, प्रो विपिन कुमार, प्रो शैलेंद्र कुमार, प्रो इमाम मोहम्मद, प्रो नेहा, प्रो उपेंद्र गुप्ता, प्रो अर्जुन कुमार, प्रो प्रभंस चौधरी, प्रो सुरेश कुमार, प्रो रामबाबू राय, प्रो राजकिशोर ठाकुर, प्रोफेसर अनूप कुमार तथा प्रो दिनेश कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे।

You may also like to read….

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.