Headlines

B.R.A. Bihar University Senate Election: Dr. Ramesh Prasad Gupta, RDS College Muzaffarpur

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 22 September : B.R.A. Bihar University भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक साथियों से डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता की अपील

B.R.A. Bihar University Senate Election: Dr. Ramesh Prasad Gupta

B.R.A. Bihar University Senate Election: Dr. Ramesh Prasad Gupta
B.R.A. Bihar University Senate Election: Dr. Ramesh Prasad Gupta

भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के शिक्षक साथियों से डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता ने आगामी अधिसभा (सीनेट) चुनाव 2024 के लिए एक भावनात्मक अपील जारी की है। उन्होंने शिक्षकों से प्रत्यक्ष रूप से मिलने की अपनी इच्छा व्यक्त की, जिसमें अधिकांश शिक्षकों से उनकी मुलाकात हो सकी, लेकिन विश्वविद्यालय के विस्तृत क्षेत्र और समय की सीमा के कारण कई शिक्षक साथियों से मिल नहीं पाए। इसके लिए उन्होंने क्षमा मांगी है और कहा है कि उन्होंने चलन्तभास व व्हाट्सएप जैसे माध्यमों से अपनी बात पहुंचाने का हरसंभव प्रयास किया।

डॉ गुप्ता ने यह भी स्मरण कराया कि उनका संपूर्ण जीवन शिक्षकों के प्रति समर्पित रहा है, और वह शिक्षकों के सहयोग और समर्थन के बिना कुछ नहीं हैं। उन्होंने शिक्षकों से आत्मीयता के साथ अपील की है कि वे उनके प्रति अपने स्नेह और समर्थन को प्रकट करें और आगामी चुनाव में उन्हें प्रथम वरीयता दें।

SKJ Law College

अपनी अपील को समाप्त करते हुए डॉ गुप्ता ने एक प्रसिद्ध प्रार्थना की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा,

“मेरा मुझ में कुछ नहीं, जो कुछ है आप तोय I
आपको आपका सौंपता, क्या लागत है मोय II “

क्रांतिकारी अभिवादन के साथ डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता अपील कर रहे हैं कि अपना प्रथम वरीयता क्रम में एक नंबर को मत देकर विजय बनाएं.