Headlines

B.R.A. Bihar University टीम All India Inter University Badminton (Women) के क्वार्टर फाइनल में पहुँच सनसनी फैलाई

SKJ Law College
Advertisements

Phagwara 23 January : फगवाड़ा -जालंधर में B.R.A. बिहार विश्वविद्यालय की टीम ALL INDIA INTER UNIVERSITY BADMINTON WOMEN के क्वार्टर फाइनल में पहुँच सनसनी फैला दी है. 23 जनवरी फगवाड़ा -जालंधर में B.R.A. बिहार विश्वविद्यालय की टीम इतिहास बनाते हुए ALL INDIA INTER UNIVERSITY BADMINTON WOMEN के क्वार्टर फाइनल में पहुंची। B.R.A. बिहार विश्वविद्यालय के टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन के अंतिम आठ में पहुंच कर मेन ड्रॉ में जगह बनाई। B.R.A. बिहार विश्वविद्यालय की टीम के इतिहास में पहली बार इंटर यूनिवर्सिटी विमेंस बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंची. 21 जनवरी से 25 जनवरी तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी विमेंस बैडमिंटन टूर्नामेंट जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा -जालंधर में चल रहा है.

SKJ Law College


ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी विमेंस बैडमिंटन टूर्नामेंट B.R.A. बिहार विश्वविद्यालय महिला की टीम का प्रतिनिधित्व हो रहा है जिसके अंतर्गत पूरे इंडिया से अपने जोन में क्वालीफाई की हुई टीमें खेल रही है जिसमें B.R.A. बिहार विश्वविद्यालय की टीम ने अपना पहला मैच DAV UNIVERSITY, (देवी अहिल्या बाई) विश्वविद्यालय इंदौर से खेली जिसमें उसने देवी अहिल्याबाई यूनिवर्सिटी को 2-1 से पराजित किया तथा सबसे चौंकाने वाला रिजल्ट B.R.A. बिहार विश्वविद्यालय की महिला टीम ने यूनिवर्सिटी ऑफ मद्रास को 2-1 से हराकर सनसनी फैला दी. तीन मुख्य खिलाड़ी रामदयालु सिंह कॉलेज की है.

सलोनी , सिमरन और आकांक्षा तीनों आरडीएस की है और सुभांगी एलएस कॉलेज की है. अपने पुल में 2 टीम जो मेन ड्रा में क्वालीफाई की उसमें B.R.A. बिहार विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय रही। भारत के 200 से ज्यादा विश्वविद्यालय वाले इंटर यूनिवर्सिटी विमेंस बैडमिंटन टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टॉप 8 स्थान में शामिल हुई B.R.A. बिहार विश्वविद्यालय की टीम । यह जानकारी बिहारी बिहार विश्वविद्यालय महिला टीम के टीम मैनेजर एवं मेंटर डॉ रवि शंकर कुमार ने दी तथा प्रशिक्षक के तौर पर नीरज कुमार अपनी भूमिका निभा रहे हैं। कल जैन यूनिवर्सिटी बैंगलोर से अंतिम आठ का मुकाबला होना है।।

SKJ Law College


इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद देखना होगा विश्वविद्याल किस तरह से सम्मानित कर खिलाडियों, प्रशिक्षक, मेंटर का उत्साहवर्धन करती है.

#brabiharuniversity #badminton #interuniversity