Headlines

Bihar University कुलपति की अध्यक्षता में नैक मूल्यांकन -2024 की तैयारी की समीक्षा

Bihar University
Advertisements

Muzaffarpur 28 May : आज दिनांक 28.05.2024 को Bihar University सिनेट हॉल में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय की अध्यक्षता में नैक मूल्यांकन -2024 की तैयारी हेतु गठित विभिन्न समितियों के कार्यों की समीक्षा की गई.

Bihar University

Bihar University
Bihar University

इस समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालय के सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष सहित विभागों के सभी प्राध्यापकगण आमंत्रित किए गए थे. बैठक के दौरान माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने उपस्थित अधिकारियों एवं प्राध्यापकों को निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपने विभाग से संबंधित जानकारियों के साथ व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल से जुड़ी जानकारियों को निर्धारित फ़ॉर्मेट में यूएमआईएस के माध्यम से अपलोड करवाएँ.

इसके लिए उन्होंने दस दिनों की समय सीमा भी निर्धारित किया. उन्होंने कहा कि यूएमआईएस यथाशीघ्र सभी सदस्यों के लिए यूज़र आईडी और पासवर्ड बनाएगा ताकि तकनीकी रूप से सक्षम प्राध्यापक स्वयं वेबसाइट पर प्रोफ़ाइल अपलोड कर सकें. उन्होंने एंटी रैंगिंग सेल, आईपीआर सेल, शिकायत निवारण सेल, प्लेसमेंट सेल, आर.टी.आई.सेल, ओबीसी सेल, अल्पसंख्यक सेल, एस.सी एवं एस.टी.सेल और आंतरिक शिकायत समिति के कार्यों की समीक्षा भी किया. समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अनेक गुणात्मक और महत्त्त्वपूर्ण सुझाव दिया. साथ ही महिला शिकायत प्रकोष्ठ गठित करने का निर्देश भी दिया.


आई.क्यू.एस.सी के निदेशक प्रो.कल्याण कुमार झा ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को व्यक्तिगत प्रोफ़ाइल, विभागीय जानकारी एवं समिति से संबंधित जानकारी तथा कार्यों का विवरण इंट्री करने का लाइव डेमो दिया. उन्होंने विश्वविद्यालय हिंदी विभाग द्वारा वेबसाइट पर साझा की गई जानकारियों के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को विवरण भरने की विधि को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान अनेक सदस्यों ने कई महत्त्वपूर्ण सुझाव भी दिए. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो.संजय कुमार ने दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *