Headlines

Bihar Youth Basketball Championship राज्य स्तरीय बॉस्केटबॉल में मुजफ्फरपुर बालिका विजेता एवम बालक उपविजेता

Advertisements

Gaya 6 June : Bihar Youth Basketball Championship राज्य स्तरीय बॉस्केटबॉल में मुजफ्फरपुर बालिका टीम विजेता एवम बालक उपविजेता बन मुजफ्फरपुर के लिए उपलब्धि हासिल की है.

SKJ Law College

गया के टेकरी में आयोजित 10वीं राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर टीम को दोहरी सफलता प्राप्त हुई है। मुजफ्फरपुर ने बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में जहानाबाद की टीम को 22–15 से हराकर चैंपियन होने का गौरव हासिल किया है वहीं बालक वर्ग के फाइनल के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में मेजबान गया से 25–22 से हारकर उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

SKJ Law College


उस से पहले हुए सेमीफाइनल मुकाबले के बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर ने सारण को 35–32 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। बालिका वर्ग में मनतासा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड मिला। टीम मैनेजर व प्रशिक्षक विनय शंकर ने बताया की जिला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

SKJ Law College
SKJ Law College

टीम को प्रशिक्षण शिविर एवम निरंतर अभ्यास का लाभ मिला है। उपलब्धि पर अध्यक्ष अमोद कुमार दत्ता ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दिया तथा भविष्य में जिला टीम के खिलाड़ियों के निरंतर अभ्यास एवम योग्य प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण शिविर लगाए जाने की सुविधा मुहैया कराने की बात कही। साथ ही अभिवावको को अनुरोध किया की मान्यताप्राप्त संघ से ही अपने बच्चों को जोड़ने का कार्य करें जिससे उसे सही मंच प्रदान हो।

#basketball #news #gaya #Muzaffarpur