Headlines

Birth Certificate बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र की उपयोगिता में क्या हुए बदलाव ?

Birth Certificate Birth Certificate
Advertisements

Importance of Birth Certificate : 1 अक्टूबर से Birth Certificate बर्थ सर्टिफिकेट यानी जन्म प्रमाण पत्र की उपयोगिता बढ़ जाएगी. भारत सरकार द्वारा जारी किए गए नए नियम के तहत अब जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग विद्यालय में नामांकन लेने के साथ-साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में भी किया जाएगा. इसके अलावा बर्थ सर्टिफिकेट का उपयोग वोटर आईडी, मैरिज सर्टिफिकेट, पासपोर्ट और आधार बनवाने जैसे कई कार्यों में किया जाएगा.

The Registration of Births and Deaths (Amendment) Act, 2023


भारत सरकार ने मानसून सत्र के दौरान जन्म और मृत्यु पर पंजीकरण संशोधन बिल 2023 दोनों सदनों में पारित किया था. इस बिल को राष्ट्रपति के द्वारा भी सहमति दिया जा चुका है. नए नियम के तहत रजिस्टर्ड बर्थ डेट का उपयोग अब राष्ट्रीय और राज्य स्तर डेटाबेस बनाने में भी काम करेगा.वर्तमान में जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के जरिए जन्म और मृत्यु के पंजीकरण किया जाता है.

Service Regularization
Birth Certificate Symbolic image

2019 तक देश भर में जन्म पंजीकरण दर 93% और मृत्यु पंजीकरण दर 92% थी। विधि आयोग की 2018 की सिफारिश के अनुसार, विवाह पंजीकरण को शामिल करने के लिए जन्म और मृत्यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 में संशोधन किया जाना चाहिए.

Birth Certificate अब एक कानून

यह अब एक कानून बन गया है, इन स्थितियों में जन्म प्रमाण पत्र के उपयोग की आवश्यकता ज्यादा होगी. ऐसी सभी परिस्थितियों में, इसे किसी व्यक्ति की उम्र और जन्म स्थान का एकमात्र स्वीकार्य प्रमाण माना जाएगा. जिस व्यक्ति के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, वह वोट देने, स्कूल में दाखिला लेने, शादी करने या सरकारी नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा.


नया कानून लागू होने के बाद जन्म प्रमाण पत्र एक जरूरी दस्तावेज होगा जिसकी मदद से सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे. यह नया नियम 1 अक्टूबर या उसके बाद बने जन्म प्रमाण पत्र पर लागू होना है. इस नए कानून के आने के बाद जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र का डिजिटल सर्टिफिकेट भी आप ले सकेंगे. इससे आम जनता को सुविधा होगी. दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. आने वाले दिनों में आधार की तरह ही जन्म प्रमाण पत्र भी उपयोग में आने लगेगा ऐसा अनुमान है. इसका उपयोग भी दूसरे अन्य डॉक्यूमेंट की तरह उपयोगिता बढ़ सकती है.

#birthcertificate #birthregistration

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *