www.goltoo.in

बोल्ट गोल्ड मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप, आरडीएस कॉलेज के इंडोर हॉल में

September 29, 2022 | by Goltoo

b5

Muzaffarpur 29 September : दिनांक 28 सितंबर को मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वधान में स्थानीय आरडीएस कॉलेज के इंडोर हॉल में बोल्ट गोल्ड मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। दो दिवसीय चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरडीएस कॉलेज की प्राचार्या डॉ अमिता शर्मा एवं एमडीडीएम कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर अंगूर कुमारी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस चैंपियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 बच्चों ने विभिन्न आयु वर्गो में शिरकत कीया। मुख्य अतिथि डॉ अमिता शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल जिला बैडमिंटन संघ का बहुत ही सराहनीय प्रयास है जिससे बच्चे खेल के प्रति जागरूक हो सकेंगे साथ ही इसके महत्व को भी वह समझ सकेंगे। वहीं धन्यवाद ज्ञापन आरडीएस कॉलेज के स्पोर्ट्स डायरेक्टर सह आयोजन सचिव डॉ रवि शंकर कुमार के द्वारा किया गया ,मंच संचालन शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अमिताभ रंजन सिन्हा, संयुक्त सचिव नीरज कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य विकास कुमार, आशुतोष कुमार, नंदन कुमार ,समीर कुमार ,अमृतराज, राहुल कुमार उपस्थित रहे।


यह प्रतियोगिता बालक और बालिका वर्ग में कुल 3 आयु वर्गों में अंडर- 7, अंडर- 9 और अंडर- 11 वर्ष के बच्चों के लिए आयोजित किया गया। आज खेले गए मैच में अंदर- 7 बालिका वर्ग में पृसा खन्ना (नॉर्थ प्वाइंट), सातविका शुक्ला( प्रभात तारा) सिद्धि कुमारी(एंजल वर्ल्ड स्कूल) सलोनी कुमारी (इंडियन पब्लिक स्कूल) ने अपने सभी मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।


अंदर- 9 बालक वर्ग में संभव(संत कोलंबस स्कूल), अरुणोदय (डॉल्फिन पब्लिक स्कूल), आयुष (प्रभात तारा), वेदांत (संत जोसेफ स्कूल) ने अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वही अंडर-9 बालिका वर्ग के खेले गए मुकाबले में सेजल सिंह (प्रभात तारा),अनन्या (विजडम स्कूल), आयशा नरेश (प्रभात तारा), बिहा चित्रांश (विजडम वर्ल्ड स्कूल) ने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।अंडर- 11 बालिका वर्ग में आराध्या रंजन (डॉल्फिन पब्लिक स्कूल)अनिका सिंह(डीएवी खबरा) शांभवी शर्मा(डीएवी खबरा)सृष्टि आनंद(विजडम वर्ल्ड स्कूल)के खिलाड़ियों ने अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

वही अंडर -11 बालक वर्ग में कुमार प्रभव (मोनास्टिक स्कूल) हर्ष कुमार(डॉल्फिन पब्लिक स्कूल) रित्विक कुमार सिंह(सेम फोर्ड) सिद्धार्थ कुमार(साईं मिलेनियम) अभिनव कुमार, विराट, दुर्गेश रत्न (डॉल्फिन पब्लिक स्कूल) अदनान असरफ(प्रिस्टाइन )प्रांजल वीर (दयानंद प्रेप स्कूल) मोहम्मद अयान(प्रिस्टाइन) मोहम्मद मुज्तबा( सेमफोर्ड पब्लिक स्कूल) सक्षम रंजन(विजडम वर्ल्ड स्कूल) अजिंक्य प्रकाश , सत्यजीत प्रकाश (सैमफोर्ड)गौरव कुमार, सक्षम साहू (नॉर्थ प्वाइंट)ने अपने प्रथम राउंड के मुकाबले जीतकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया।


दिनांक 29 सितंबर को बचे हुए सारे मैच खेले जाएंगे साथ ही सभी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के द्वारा सर्टिफिकेट एवं मैडल से सम्मानित किया जाएगा। समापन समारोह संध्या 3:00 बजे स्थानीय राम दयालु सिंह महाविद्यालय के इंदौर हॉल में किया जाएगा।

#badminton #badmintonrdscollege #goldminibadminton

RELATED POSTS

View all

view all