Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 October : 67वीं बीपीएससी की फाइनल परीक्षा BPSC Final Results में मुजफ्फरपुर की प्रियंका ने 33 वां रैंक लाकर जिले का नाम रौशन किया।
प्रियंका मुजफ्फरपुर जिले के रामबाग मोहल्ला की रहने वाली है। पिता विपिन कुमार चौरसिया एवं माता सुजीता देवी ने प्रियंका की सफलता पर अपार हर्ष व्यक्त किया है।

प्रियंका ने बताया कि कड़ी मेहनत और लगन ही उसके सफलता का मूल कारण है। इसके साथ ही अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरु प्रो शरतेनदु सिंह, पुनेनदु सर, अमरजीत एवं निखिल कुमार को देती है। प्रियंका ने इंटरमीडिएट और ग्रेजुएशन की पढ़ाई शहर की प्रतिष्ठित महिला कॉलेज एमडीएम से की है।

BPSC Final Results 67वीं बीपीएससी की फाइनल परीक्षा में मुजफ्फरपुर की प्रियंका ने 33 वां रैंक लाकर जिले का नाम रौशन किया
BPSC Final Results 67वीं बीपीएससी की फाइनल परीक्षा में मुजफ्फरपुर की प्रियंका ने 33 वां रैंक लाकर जिले का नाम रौशन किया

उसके इस सफलता के लिए एमडीडीएम कॉलेज की प्राचार्य डॉ कनुप्रिया, अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Advertisements

#bpsc #bpscresults #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.