Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 August : BRABU Inter College Chess प्रतियोगिता के लिए RMLS College में ट्रायल संपन्न हुआ। पुरुष और महिला वर्ग के 10 खिलाड़ी 19–20 अगस्त को खेलेंगे।

RMLS College में टीम चयन ट्रायल संपन्न

बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले अंतर-महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के लिए आज RMLS College , मुजफ्फरपुर में पुरुष एवं महिला शतरंज टीम के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता की मेजबानी की जिम्मेदारी डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय को मिली है। प्रतियोगिता का आयोजन 19 एवं 20 अगस्त 2026 को महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा।

RMLS College में टीम चयन ट्रायल संपन्न
RMLS College में टीम चयन ट्रायल संपन्न

ट्रायल के उपरांत RMLS College की ओर से अंतर-महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया। पुरुष वर्ग में 6 तथा महिला वर्ग में 4 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों की सूची रैंकिंग क्रम में निम्नवत है—

Advertisements

पुरुष टीम

  1. मृणाल किशोर — जंतु विज्ञान
  2. सैयद एम.डी. असद — इतिहास
  3. मो. अब्दुल्ला — लेखांकन
  4. प्रशांत कुमार — रसायन विज्ञान
  5. आदित्य कुमार — गणित
  6. किशन कुमार — जंतु विज्ञान

महिला टीम

  1. सोनल आनंद — अंग्रेजी
  2. साक्षी सुमन — जंतु विज्ञान
  3. मनीषा कुमारी — भूगोल
  4. कीर्ति कुमारी — वनस्पति विज्ञान
RMLS College में टीम चयन ट्रायल संपन्न
RMLS College में टीम चयन ट्रायल संपन्न

चयन ट्रायल का आयोजन डॉ. अब्दुल अजीज टी.के., स्पोर्ट्स इंचार्ज द्वारा किया गया। ट्रायल में शतरंज जिला संघ के संयुक्त सचिव श्री मनीष कुमार ने ऑर्बिटर (Arbiter) के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा चयन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में सहयोग किया।

चयन ट्रायल की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने की। इस अवसर पर प्राचार्य ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं आत्मविश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करने की अपील की।

बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डॉ. अशोक कुमार साह ने भी डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय की ओर से चयनित पुरुष एवं महिला टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय के पूरे महाविद्यालय परिवार ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.