Headlines

Career Counseling Seminar by Langat Singh College and Utkarsh Civil Services: A Path to Success Unveiled

Langat Singh College Langat Singh College
Advertisements

Muzaffarpur 16 January : Langat Singh College और Utkarsh Civil Services के संयुक्त तत्वावधान में कैरियर काउंसलिंग सह सेमिनार का आयोजन किया गया. कॉलेज सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने वरीय सहयोगियों के साथ किया.

Langat Singh College and Utkarsh Civil Services

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की यूपीएससी और बीपीएससी जैसी प्रतियोगिताओ में सफ़लता पूर्ण समर्पण के साथ कड़ी मेहनत पर निर्भर करती है. किसी भी तरह का भटकाव लक्ष्य प्राप्ति में सबसे बड़ी बाधा है.

सामान्य बच्चे भी अपनी मेहनत, लगन और उचित मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त कर लेते है और अधिक प्रतिभावान बच्चे भी फोकस के अभाव में असफल हो जाते है. प्रो राय ने

Langat Singh College
Langat Singh College

उन्होंने कहा उन्होंने कहा की 6 वर्षो तक बीपीएससी सदस्य के रूप में कार्य करते हुए उनका ये अनुभव है कि सामान्य बच्चे भी अपनी मेहनत, लगन और उचित मार्गदर्शन से सफलता प्राप्त कर लेते है और अधिक प्रतिभावान बच्चे भी फोकस के अभाव में असफल हो जाते है. प्रो राय ने कहा कि छात्र अपनी असीमित क्षमता और ऊर्जा का उचित प्रयोग कर कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं.

Langat Singh College  प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय
Langat Singh College प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

प्रो राय ने कहा बीपीएससी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय के साथ-साथ बिहार से संबंधित वैचारिक ज्ञान पर केंद्रित है, इस विशाल पाठ्यक्रम को कवर करने के लिए हार्ड वर्क के साथ ही स्मार्ट वर्क की जरूरत होती है. उत्कर्ष क्लासेज के वरीय फैकल्टी आदित्य सर ने अपने संबोधन में सफलता के टिप्स देते हुए कहा परीक्षा कोई भी हो, उसके लिए प्लानिंग परफेक्ट होनी चाहिए.

यूपीएससी और बीपीएससी में सफलता के लिए नियमित अध्ययन और कड़ी मेहनत जरूरी है. कहा एग्जाम क्लीयर करना मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन नहीं.

सेमिनार में बीपीएससी 67वी के रैंक होल्डर्स गोपाल कुमार और अक्षय कुमार ने भी बीपीएससी क्वालीफाई करने के अपने अनुभव साझा किए. एचआरडीसी निदेशक प्रो राजीव झा ने अपने संबोधन में कहा की छात्रों का लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट होना चाहिए, स्पष्ट लक्ष्य के अभाव में सफलता के लिए अपेक्षित मोटिवेशन नही रहता. सेमिनार को आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, आशीष सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया।

#lscollege #muzaffarpur #utkarshcivilservices

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *